विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहजहांपुर में छुआछूत का मामला, वाल्मीकि युवक के बाल काटने से इनकार के बाद हुआ विवाद, बंद हुई दुकानें

Published: Sun, 13 Sep 2026 06:00 AM (IST)

शाहजहांपुर के निगोही के जिंदपुरा गांव में एक वाल्मीकि युवक को मुस्लिम नाइयों ने बाल काटने से मना कर दिया, ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. जिंदपुरा गांव में वाल्मीकि युवक को बाल काटने से मना किया।

  2. छुआछूत के आरोप पर नाइयों ने दुकानें बंद कर दीं।

  3. पुलिस मामले की जांच कर रही है, कार्रवाई का आश्वासन।

जागरण संवादादाता, शाहजहांपुर। निगोही के जिंदपुरा गांव में छुआछूत का जहर घोलने का प्रयास किया गया। वहां रहने वाले वाल्मीकि युवक ने तीन मुस्लिम नाई से कहा, मगर किसी ने उनके बाल नहीं काटे। थाने में शिकायत करने पर दारोगा गांव पहुंचे, नाइयों को समझाया। इसके बावजूद सुधार नहीं हुआ। विरोध बढ़ने पर तीनों नाई दुकान बंदकर चले गए।

सोनू वाल्मीकि ने बताया कि आठ सितंबर को गांव के बाहर दुकान संचालित करने वाले नाई के पास गए थे। उसने देखते ही कह दिया कि बाल नहीं काट पाएगा। उससे कहा कि यदि भीड़ हो तो इंतजार कर लेंगे, मगर वह तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पड़ोस में दूसरी, फिर तीसरी दुकान पर गए। उनके संचालकों ने भी बाल काटने से इन्कार कर दिया।

कहा कि वाल्मीकि के बाल नहीं काटेंगे। उन तीनों ने अपमानित किया, जिसकी शिकायत निगोही थाने में की। पूछताछ शुरू हुई तो तीनों ने कह दिया कि बाल काटने से इन्कार नहीं किया, आरोप गलत हैं। दारोगा के गांव से जाते ही तीनों ने फिर से मना कर दिया।

इसके बाद तीनों ने दुकान बंद कर दी। 10 सितंबर को एक नाई ने दुकान खोली और दबाव में एक अन्य वाल्मीकि युवक के बाल काटे। इसपर उसके संप्रदाय के लोगों ने आपत्ति जताई। ऐसे में उसने भी दोबारा दुकान नहीं खोली, सामान भी निकालकर ले गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र से हथियाया टेंडर, मथुरा कंस्ट्रक्शन के संचालक पर धोखाधड़ी की FIR