दोस्ती में दगाबाजी: ट्रांसपोर्टर को छुरे से गोदने वाला शीबू खान मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की गोली से घायल
शाहजहांपुर में ट्रांसपोर्टर नीरज त्रिवेदी पर घर में छुरे से हमला करने वाले दोस्त शीबू खान को पुलिस ने मुठभेड़ ...और पढ़ें
HighLights
मांस काटने वाले चाकू से किया था पीठ पर वार
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। ट्रांसपोर्टर नीरज त्रिवेदी पर घर में पीठ मे छुरा घोंपने वाले उनके दोस्त शीबू खान को शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। चेकिंग के दौरान वह पुलिस को देखकर भागा था, जिसके बाद पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया गया।
ख्वाजा फिरोज मुहल्ला निवासी ट्रांसपोर्टर नीरज त्रिवेदी शुक्रवार देर रात घर में अपने दोस्त नईम के साथ खाना खा रहे थे। उसी समय किला मुहल्ला निवासी दोस्त शीबू वहां पहुंचा।
दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद मांस काटने वाले छुरे से उनकी पीठ पर हमला करके वह भाग गया था। पुलिस ने शीबू, नईम व दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी।
दोपहर हरदोई चौराहे पर चेकिंग के दौरान बाइक से आ रहे शीबू का पुलिस ने पीछा किया तो वह खेतों की ओर भाग गया। जब उसे घेरा गया तो तमंचे से फायर किया, जिस पर पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया।
एएसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि नीरज बेहाेश हैं। उनके स्वजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। आरोपित को भी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। उसके सामान्य होते ही पता चलेगा कि हमला क्यों किया।
यह भी पढ़ें- दवा नहीं, सीधे डाका! 20 रुपये के दस्ताने 150 में, 80 का यूरिन बैग 600 का- शाहजहांपुर के अस्पतालों का सच
