विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shahjahanpur Road Accident: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी समेत तीन की मौत, बोलेरो सवार नौ लोग घायल

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Published: Fri, 16 Jun 2023 05:11 PM (IST)

बोलेरो की टक्कर से शुक्रवार को बाइक सवार मां-बेटी समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई जबकि बोलेरो सवार नौ ...और पढ़ें

बोलेरो की टक्कर से शुक्रवार को बाइक सवार मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत
बोलेरो की टक्कर से शुक्रवार को बाइक सवार मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : बोलेरो की टक्कर से शुक्रवार को बाइक सवार मां-बेटी समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई जबकि बोलेरो सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।

बोलेरो व बाइक की टक्कर से मां-बेटी समेत तीन की मौत

जलालाबाद क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी राजेश कुमार कांट क्षेत्र के उदियनपुर गांव निवासी बहन प्रियांशी व उनकी बेटी पायल को बाइक से लेकर जलालाबाद आ रहे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास जलालाबाद की ओर से कांट जा रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार मां-बेटी समेत तीनों लोगों की मौत हो गई। वहीं बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार राजबहादुर, उनकी बेटी शिवी समेत नौ लोग घायल हो गए। राजबहादुर अपनी बेटी की विदा कराकर घर जा रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी ने बताया कि घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज के लिए रेफर कराया जा रहा है।