विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहजहांपुर के अस्पताल में महिला की मौत पर गुस्साए परिजन, पुलिस के सामने ही अस्पतालकर्मी की जमकर कर दी धुनाई

Published: Mon, 05 Oct 2026 01:50 PM (IST)

शाहजहांपुर के शेखर अस्पताल में बुखार से पीड़ित एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का ...और पढ़ें

HighLights

  1. शेखर अस्पताल में बुखार से पीड़ित महिला को कराया था भर्ती, चिकित्सक पर लापरवाही का लगाया आरोप

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। शेखर अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित महिला की मृत्यु हो गई। गुस्साए स्वजन ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मियों के सामने अस्पतालकर्मी की पिटाई कर दी।

शहर के मोहम्मदजई मुहल्ला निवासी पवन कुमार की पत्नी नेहा को तीन दिनों से बुखार आ रहा था। रविवार देर रात स्वजन नेहा को शेखर अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सक ने उन्हें भर्ती कर लिया।

सोमवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई तो स्वजन ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया तो स्टाफ से विवाद होने लगा, जिससे महिला के स्वजन गुस्सा गए।

पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन तभी एक अस्पतालकर्मी वहां आ गया। उसे देखकर नाराज लोगों ने पिटाई शुरू कर दी। उसे बमुश्किल बचाया जा सका। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: 19 करोड़ की लागत से बना चमचमाता बस अड्डा 6 महीने में ही जर्जर, खुली घटिया निर्माण की पोल