दुकान खोलने गए मासूम को तेज रफ्तार लोडर ने मारी टक्कर, 10 मीटर दूर गिरा आर्यन; अस्पताल में मौत
शाहजहांपुर में सड़क पार कर रहे एक बालक आर्यन को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी, जिससे वह 10 ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। सड़क पार कर रहे बालक को लोडर ने टक्कर मार दी जिससे वह 10 मीटर दूर जा गया। स्वजन अस्पताल ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद चालक लोडर भगा ले गया।
रफ्तार अधिक होने की वजह से कई लोग बाल-बाल बच गए। हादसे का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। मिर्जापुर निवासी सोनू शर्मा की सड़क किनारे टायर पंचर की दो दुकान हैं। सोनू घर में पूजा कर रहे थे।
इससे पहले उनका बेटा आर्यन दुकान खोलने गया था। उसने एक दुकान का शटर उठाया। तभी उसे हथौड़ी की जरूरत पड़ी। वह सड़क पार दूसरी दुकान पर जा रहा था।
सड़क पार करते समय पिकअप लोडर ने आर्यन को टक्कर मार दी। लोडर की रफ्तार अधिक होने की वजह से आर्यन करीब 10 मीटर दूर जा गिरा। स्वजन उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी में घटना कैद हो गई। पुलिस लोडर चालक की तलाश कर रही है।
