शाहजहांपुर में जाम में फंसी एंबुलेंस, प्रसूता ने दिया बेटी को जन्म
शाहजहांपुर में सड़क पर लगे जाम के कारण एक एंबुलेंस फंस गई, जिसमें प्रसूता को अस्पताल ले जाया जा रहा ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
शाहजहांपुर में एंबुलेंस जाम में फंसी, प्रसूता को दर्द हुआ।
आधा घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस में ही प्रसव हुआ।
प्रसूता ने एंबुलेंस में एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। सड़क पर खड़े बेतरतीब वाहन के कारण लगे जाम ने दो जिंदगी खतरे में जान खतरे में डाल दी। प्रसूता को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस जाम में फंस गई। चालक सायरन बजाता रहा। स्वजन रास्ता देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार न था। आधा घंटे तक दर्द से तड़पती महिला का एंबुलेंस में ही प्रसव कराया गया। उन्होंने बेटी को जन्म दिया।
आर्यनगर हेतमपुर निवासी मोनी को सोमवार शाम को प्रसव पीड़ा होने लगी तो स्वजन एंबुलेंस से उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे। ब्लाक मार्ग पर दोनों तरफ बेतरतीब खड़े वाहन के कारण जाम लगा था। चालक ने एंबुलेंस निकालने का प्रयास किया, लेकिन निर्माणाधीन मकान के सामने ट्राली से बजरी उतारने की रास्ता बंद हो गया।
इस बीच अन्य वाहन आने से एंबुलेंस फंस गई। चालक हरकिशन सायरन बजाते रहे लेकिन किसी ने भी उन्हें रास्ता नहीं दिया। प्रसव का असहनीय दर्द बढ़ने पर आशा कार्यकर्ता सरोजनी व ईएमटी धीरू राठौर ने एंबुलेंस में ही प्रसव कराया। लगभग आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने वाहनों को साइड में कराकर यातायात सुचारू कराया।
जच्चा-बच्चा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। चिकित्सा प्रभारी डा. आर्येंद्र कुमार ने बताया कि दोनों सामान्य है। प्रभारी निरीक्षक शिवदीन वर्मा ने बताया कि ब्लाक मार्ग काफी संकरा होने की वजह से यातायात बाधित होता है। सड़क पर बेतरतीब वाहन न खड़े हो इसके लिए मंगलवार से कार्रवाई की जाएगी।
