विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहजहांपुर: अभिनेता राजपाल यादव के भाइयों पर गंभीर आरोप, झोपड़ी में आग लगाने की बंडा थाने में शिकायत

Published: Mon, 14 Sep 2026 12:39 PM (IST)

अभिनेता राजपाल यादव के भाइयों पर भूमि विवाद को लेकर एक झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगा है। पीड़ित ...और पढ़ें

राजपाल यादव

राजपाल यादव

HighLights

  1. बंडा के पिपरिया हरिश्चंद्र गांव में रविवार देर रात भूमि पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के भाइयों पर भूमि को लेकर चल रहे विवाद में झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगा है। रविवार देर रात बंडा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।

राजपाल यादव के कुंडरा गांव निवासी बड़े भाई श्रीपाल, राजेश व सत्यपाल का पिपरिया हरिश्चंद्र गांव निवासी प्रदीप से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। प्रदीप ने बताया कि वह अपनी भूमि पर झोपड़ी डालकर स्वजन के साथ रहते है।

आरोप है कि देर रात श्रीपाल अपने भाइयों के साथ आ गए। भूमि को अपना बताकर खाली करने की धमकी दी। विरोध करने पर अभद्रता की। जब उसने भूमि को खाली करने से इनकार किया तो राजेश यादव ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। जिससे झोपड़ी में रखा सामान भी जल गया। इसके बाद धमकी देकर सभी चले गए।

वहीं श्रीपाल ने बताया भूमि 17 वर्ष पहले खरीदी थी। राजेश के नाम पर बैनामा है। आरोप निराधार लगाया गया। जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा। आग प्रदीप ने दबाव बनाने के लिए स्वयं लगाई है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- राजपाल यादव को बड़ी राहत: 16 करोड़ के लोन मामले में टली शाहजहांपुर की जमीन की कुर्की