शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 मुकदमों का आरोपी बदमाश पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
शाहजहांपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 मुकदमों के आरोपी बदमाश राजेश उर्फ कमती को पैर में गोली मारकर ...और पढ़ें
-1794033762303_m.webp)
HighLights
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश राजेश उर्फ कमती गिरफ्तार हुआ।
बदमाश के पैर में गोली लगी, सिपाही भी घायल।
चोरी के जेवर बरामद, 25 मुकदमे दर्ज हैं।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। लूट, नकबजनी, करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। एक सिपाही भी घायल हो गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपित के पास चोरी के जेवर भी मिले। उस पर लखीमपुर व शाहजहांपुर में 25 मुकदमे दर्ज है।
त्योहार की वजह से पुलिस देर रात चेकिंग अभियान चल रही थी। हरदोई चौराहे के पास इस मामले में वांछित लखीमपुर के बढ़खर गांव निवासी राजेश उर्फ कमती दिखाई दिया । पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी।
जिससे सिपाही लवकुश घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में दाहिने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि राजेश ने रामचंद्र मिशन के बाडीगांव निवासी रियासत के घर चार दिन पूर्व नकब लगाकर जेवर और 20 हजार रुपये नकदी चुराई थी। उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।