विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shahjahanpur Crime News: अश्लील वीडियो देखकर बुजुर्ग ने पोती की उम्र की किशोरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Nirmal Pareek
Published: Fri, 20 Jan 2023 05:15 PM (IST)

शाहजहांपुर जिले के पुवायां क्षेत्र के एक गांव में मुस्लिम बुजुर्ग ने अश्लील वीडियो देखने के बाद अपनी पोती की ...और पढ़ें

बुजुर्ग ने पोती की उम्र की किशोरी के साथ किया दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)
बुजुर्ग ने पोती की उम्र की किशोरी के साथ किया दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर: उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले से शर्मनाक खबर सामने आयी है। जिले के पुवायां क्षेत्र के एक गांव में एक मुस्लिम बुजुर्ग अश्लील वीडियो देखने के बाद अपनी पोती की उम्र की किशोरी से दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। जब इस घटना का पता हिन्दू संगठनों को चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। बताया जा रहा है कि हिंदू संगठन के विरोध के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

अनुसूचित जाति की किशोरी से किया था दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक, पुवायां क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के ग्रामीण ने 18 जनवरी को प्राथमिकी पंजीकृत कराई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि 17 जनवरी को 13 वर्षीय बेटी खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। जहां पहले से मौजूद गांव का ही बुजुर्ग अली मोहम्मद ने उसे पकड़ लिया था। इसके बाद किशोरी को गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर जाकर पूरा घटनाक्रम अपने स्वजन को बताया। जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

हिंदू संगठन के विरोध के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसकी जानकारी जब विहिप के जिलाध्यक्ष केके गुप्ता को लगी तो उन्होंने इंस्पेक्टर से बात कर कार्रवाई के लिए कहा। जिसके बाद प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई। गिरफ्तारी के लिए भी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस ने मोहम्मदी मार्ग से अली मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि काफी समय से वह अश्लील वीडियो देखने के साथ ही किताबें भी पढ़ रहा था। किशोरी को अकेला देखकर उसकी नीयत खराब हो गई थी। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।