विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहजहांपुर: दो युवकों से बात करने पर मां ने छीना फोन, फिर ब्यूटी पार्लर गई किशोरी वापस नहीं लौटी

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:54 PM (IST)

शाहजहांपुर में मां द्वारा मोबाइल छीनने से नाराज एक नाबालिग लड़की ब्यूटी पार्लर जाने के बाद लापता हो गई। मां ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. महिला ने दो युवकों समेत चार के विरुद्ध पंजीकृत कराई प्राथमिकी

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। दो युवकों से बात करने पर महिला ने अपनी बेटी का मोबाइल छीन लिया। इससे नाराज किशोरी घर छोड़कर चली गई। महिला ने दो युवकों समेत चार लोगों के विरुद्ध बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी शहर के एक ब्यूटी पार्लर में ब्यूटीशियन का काम सीखती थी। पार्लर में काम करने के दौरान उसकी बातचीत चौभुर्जी निवासी शिव कश्यप और चिनौर निवासी अभिषेक से होने लगी।

महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने बेटी का मोबाइल छीन लिया और उसे युवकों से बात करने से मना किया। जिस वजह से किशोरी नाराज हो गई, लेकिन किसी को अहसास नहीं होने दिया।

महिला ने बताया कि 12 अक्टूबर सुबह बेटी ब्यूटी पार्लर जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला।

जब शिव कश्यप और अभिषेक से संपर्क करने का प्रयास किया तो दोनों के मोबाइल फोन बंद मिले। महिला ने आरोप लगाया है कि पार्लर में ही साथ काम करने वाली दो युवती की मदद से दोनों युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- जेब से गायब हो रहे कार्ड! शाहजहांपुर में UPI का 'महा-विस्फोट', 2 साल में ₹30,927 करोड़ का ट्रांजेक्शन