विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहजहांपुर: करवाचौथ की रात युवक ने फंदे से लटककर दी जान, 22 दिन पहले प्रेमी संग भागी थी पत्नी

Published: Fri, 30 Oct 2026 12:37 PM (IST)

शाहजहांपुर के रोजा में करवाचौथ की रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी 22 दिन पहले ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। रोजा की आदर्श नगर कालोनी में करवाचौथ की रात एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। 22 दिन पहले उसकी पत्नी दो बच्चों में से एक को और 50 हजार रुपये लेकर पड़ोस के युवक के साथ चली गई थी। तब से वह मानसिक रूप से परेशान था।

कालोनी निवासी बबलू गुप्ता की शादी आठ वर्ष पहले हरदोई के बेहटा गोकुल निवासी कल्पना के साथ हुई थी। दंपती के दो बेटे हैं, एक छह वर्ष का और दूसरा एक वर्ष का।

स्वजन के मुताबिक बबलू की पत्नी का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आठ अक्टूबर को कल्पना घर में रखे 50 हजार रुपये और छोटे बेटे को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। बड़ा बेटा घर पर ही छोड़ गई।

पत्नी के जाने के बाद से बबलू बेहद तनाव में रहने लगे थे। वह घर में किसी से ज्यादा बात नहीं करते थे। ऊपरी मंजिल के कमरे में अकेले थे थे। शुक्रवार सुबह जब भतीजा चाय लेकर कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था।

खिड़की से झांकने पर बबलू का शव फंदे से लटका मिला। स्वजन बताया कि पत्नी के भागने पर बबलू ने रोजा थाने में शिकायत की थी, आइजीआरएस भी किया था।

हरदोई के बेहटा गोकुल थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ दिन पहले पहले भी उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की थी। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Delhi BS-4 Bus Ban: दिल्ली जाने वालों को नहीं होगी परेशानी, शाहजहांपुर डिपो का मास्टरप्लांन तैयार