विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi BS-4 Bus Ban: दिल्ली जाने वालों को नहीं होगी परेशानी, शाहजहांपुर डिपो का मास्टरप्लांन तैयार

Published: Thu, 29 Oct 2026 07:10 PM (IST)

दिल्ली में 1 नवंबर से बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध के बावजूद शाहजहांपुर से दिल्ली जाने वाले बस यात्रियों को परेशानी ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. रोडवेज के पास 148 बीएस-6 बसें, दिल्ली समेत लंबी दूरी के मार्गों पर संचालन

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। दिल्ली में बीएस-फोर वाहनों के प्रवेश पर पहली नवंबर से रोक लग जाएगी, लेकिन जिले की परिवहन सेवाओं पर इसका असर नहीं पड़ेगा। यहां पर्याप्त बीएस-6 बसें हैं, जो दिल्ली समेत लंबी दूरी के मार्गों पर चल रही हैं। ऐसे में बस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। हालांकि, त्योहारी सीजन में दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची लंबी हो गई है। स्लीपर और एसी श्रेणी में 149 तक वेटिंग है।

दिल्ली के लिए बड़ी संख्या में यात्री रोडवेज बसों से सफर करते हैं। प्रदूषण और अन्य मानकों को लेकर सख्ती के मद्देनजर परिवहन निगम ने चार वर्षों में बीएस-6 बसों का बेड़ा बढ़ाया है।

वर्तमान में जिले में 148 बीएस-6 बसें हैं। इनका संचालन दिल्ली के अलावा राजस्थान, वाराणसी, अयोध्या, मथुरा और हरिद्वार जैसे लंबी दूरी के मार्गों पर हो रहा है।

डिपो में मौजूद 20 बीएस-4 बसें बंडा, पूरनपुर, फर्रुखाबाद, सीतापुर, गढ़िया रंगीन और हरदोई समेत स्थानीय मार्गों पर चल रही हैं। एआरएम अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि फिलहाल बसों की उपलब्धता को लेकर कोई विशेष समस्या नहीं है।

शाहजहांपुर से दिल्ली के लिए 15 ट्रेनें हैं। इनमें आरक्षण के लिए यात्रियों को प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। जनता एक्सप्रेस के स्लीपर में 50 और एसी थ्री में 15, सत्याग्रह एक्सप्रेस में स्लीपर में 129 और एसी थ्री में 52, जबकि पद्मावत एक्सप्रेस में स्लीपर में 132 और एसी में 20 वेटिंग है।

फैजाबाद एक्सप्रेस के स्लीपर में 93, गुवाहाटी एक्सप्रेस के स्लीपर में 108 और एसी में 47, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर में 149 और एसी में 123 वेटिंग है।

सद्भावना एक्सप्रेस में स्लीपर की 64 और एसी की 19, जबकि पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस में स्लीपर की 120 और एसी की 52 वेटिंग है। आनंद विहार-गोरखपुर विशेष ट्रेन के स्लीपर में 30 और एसी में छह वेटिंग है।

काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर में 150 और एसी में 123 वेटिंग भी बताई गई है। इसके विपरीत लखनऊ-देहरादून वंदेभारत एक्सप्रेस में 215 सीटें उपलब्ध हैं। सीएमआइ एसके ठाकुर ने बताया कि त्योहार के दौरान यात्रियों की मांग के अनुसार स्थिति बदल सकती है।

फिलहाल वंदेभारत में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं। पिछले तीन दिनों से यहां से विभिन्न मार्गों पर रोजाना करीब 7200 यात्री आवागमन कर रहे हैं। सामान्य दिनों में यह आंकड़ा करीब 11 हजार रहता है। दीपावली तक यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में धान खरीद का बड़ा 'खेल': आवक 20 लाख क्विंटल पार, कागजों पर 13 हजार और पोर्टल पर सिर्फ 3300