शाजहांपुर में नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाले युवक के चाचा की पीट-पीटकर हत्या, 9 लोग घायल
शाहजहांपुर में नाबालिग को भगा ले जाने की रंजिश में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिसमें दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हुए।
-1792384019176_m.webp)
मृतक के घर के बाहर लगी पुलिस और मृतक का फाइल फोटो
HighLights
नाबालिग को भगाने की रंजिश में हत्या।
आरोपी के चाचा रमेश की पीट-पीटकर मौत।
दोनों पक्षों से कुल नौ लोग घायल हुए।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। नाबालिग को भगा ले जाने की रंजिश में आरोपित के चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए।
घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मीरानपुर कटरा के मुहल्ला तहबरगंज निवासी रंजीत पर एक नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप है। किशोरी के पिता ने रंजीत उसके पिता जोरावर, चाचा रमेश उर्फ मीठा समेत सात लोगों के विरूद्ध तीन अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
शनिवार रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें रंजीत की तरफ से रमेश समेत सात लोग जबकि लड़की पक्ष से तीन लोग घायल हो गए।
सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां रमेश की मृत्यु हो गई। एएसपी ग्रामीण दिक्षा भंवरे ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में बंदीगृह आत्महत्या प्रकरण में मां-बेटा समेत तीन गिरफ्तार, सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप
