विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहजहांपुर में बंदीगृह आत्महत्या प्रकरण में मां-बेटा समेत तीन गिरफ्तार, सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

Published: Sun, 18 Oct 2026 06:38 PM (IST)

शाहजहांपुर के जजी परिसर स्थित बंदीगृह में नाबालिग अपहरण के आरोपित दीपक उर्फ टाइमपास की आत्महत्या के मामले में पुलिस ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बंदीगृह में नाबालिग अपहरण के आरोपी ने की आत्महत्या।

  2. किशोरी की मां, बेटे सहित तीन लोग हुए गिरफ्तार।

  3. आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। जजी परिसर स्थित बंदीगृह के शौचालय में नाबालिग अपहरण के आरोपित की आत्महत्या मामले में पुलिस ने किशोरी की मां और उसके बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में एक नाबालिग भी शामिल है।

पुवायां के बितौनी गांव निवासी दीपक उर्फ टाइमपास ने शुक्रवार को बंदीगृह के शौचालय में गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दीपक पर एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए छह अक्टूबर को दोबारा प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में वह दूसरी बार जेल गया था।

दीपक के पिता बेचेलाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि किशोरी के स्वजन ने उनसे तीन लाख रुपये की मांग की थी। रुपये न देने पर बेटे को झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया, जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोरी समेत पांच लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की थी। रविवार को सदर पुलिस ने किशोरी की मां, उसके भाई व एक नाबालिग को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। जबकि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कतर में नौकरी करने वाले आजमगढ़ के निवासी से 1.32 करोड़ की साइबर ठगी, ट्रेडिंग एप के जरिए लगाया चूना