विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहजहांपुर में पागल कुत्ते ने 54 लोगों को काटा, बाजार में भगदड़; अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए लगी लंबी लाइन

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sun, 11 Oct 2026 03:10 AM (IST)

शाहजहांपुर में एक पागल कुत्ते ने 54 लोगों को काटकर दहशत फैला दी, जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। घायलों को एंटी-रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लंबी कतारें लग गईं।

प्रतीकात्मक फोटो।

प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. पागल कुत्ते ने शाहजहांपुर में 54 लोगों को काटा।

  2. बाजार में तीन घंटे तक उत्पात मचाया, मची भगदड़।

  3. घायलों ने एंटी-रैबीज वैक्सीन के लिए लंबी कतार लगाई।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। पागल कुत्ते ने 54 लोगों को काट लिया। उससे बचने के लिए भगदड़ मच गई। तीन घंटे बाद भीड़ लाठियों के बल पर उसे काबू कर सकी। उसे पीटकर अधमरा किया, तब वन विभाग की टीम जंगल में छोड़ सकी। कुत्ते के हमले में घायल खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए लंबी लाइन में लगे रहे।

कुत्ते ने सबसे पहले 10 वर्षीय अंश के पैर में काटा। इसके बाद मनी, पंकज व उनके दोस्त रामस्वरूप के पैर में दांत मार दिए। वे लोग चीखते हुए पीछे हटे, इतने में कुत्ता भागकर दूसरी गली में चला गया। वहां भी अतुल गुप्ता, बृजेश गुप्ता, नूरजहां को काटकर भागा।

11 से दोपहर एक बजे तक कुत्ते का उत्पात

रास्ते में बीना और मीरा को काटा, वे बाजार में खरीदारी कर रही थीं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि कुत्ते को घेरने का प्रयास किया तो उसने छह अन्य लोगों को भी काट लिया। सर्राफ सत्यपाल गुप्ता की दुकान में भी घुस गया, वह दुकान छोड़कर भागे। पूर्वाह्न 11 से दोपहर एक बजे तक कुत्ते का उत्पात रहा।

इसके बाद उसे पकड़ा जा सका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डा. गौरव कुमार ने बताया कि दोपहर 12 बजे से अचानक कई लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने आने लगे थे।

यह भी पढ़ें- रामलला के 'भोग' को मिला FSSAI का 'भोग' सर्टिफिकेट, खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा प्रसाद

बाद में पता चला कि पागल कुत्ते ने हमला किया है। शाम तक 54 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। सभी को सलाह दी गई कि सतर्कता रखें। वैक्सीन की सभी डोज जरूरी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।