शाहजहांपुर: किशोरी के अपहरण का आरोपी कोर्ट के बंदीगृह में फंदे से लटका, 'टाइमपास' नाम से दर्ज था मुकदमा
किशोरी के अपहरण के आरोप में दूसरी बार जेल भेजे गए दीपक उर्फ टाइमपास ने शाहजहांपुर के जजी परिसर स्थित ...और पढ़ें

कोर्ट परिसर के बाहर मौजूद लोगों की भीड़
HighLights
पहले भी जेल जा चुका था आरोपित छह अक्टूबर को दूसरी बार भेजा गया था जेल
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। किशोरी के अपहरण के मुकदमे में दूसरी बार जेल भेजे गए आरोपित ने जजी परिसर स्थित बंदीगृह के शौचालय में फंदे से लटक कर जान दे दी। जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडे सहित प्रशासन व पुलिस के अधिकारी जांच कर रहे हैं।
पुवायां क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने छह अक्टूबर को दीपक उर्फ टाइमपास नाम के युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि आरोपित उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को अगवा करके ले गया।
पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के साथ ही दीपक को जेल भेज दिया था। आज उसे न्यायालय में पेश किया जाना था। सुबह जिला जेल के वाहन से उसे जजी परिसर स्थित बंदीगृह लाया गया। जहां वह शौचालय में चला गया।
काफी देर तक बाहर न आने परअन्य बंदियों ने सूचना दी तो पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। आरोपित पर इससे पहले भी इसी किशोरी को अगवा करने के आरोप में मार्च में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
तब उसे जेल भेजा गया था। 23 अगस्त को वह जमानत पर बाहर आया था। अधिकारी बंदीगृह के अंदर जांच कर रहे हैं। उनका कहना है कि जांच के बाद ही कुछ बता सकेंगे।
यह भी पढ़ें- जेब से गायब हो रहे कार्ड! शाहजहांपुर में UPI का 'महा-विस्फोट', 2 साल में ₹30,927 करोड़ का ट्रांजेक्शन
