विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहजहांपुर को रेलवे का तोहफा; पंजाब, बिहार और बंगाल जाने वाली तीन ट्रेनों का होगा ठहराव

Published: Sat, 19 Sep 2026 03:57 PM (IST)

त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के लिए तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पर्व के लिए विशेष ट्रेनें शुरू।

  2. तीन जोड़ी ट्रेनों का शाहजहांपुर स्टेशन पर होगा ठहराव।

  3. पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को सुविधा।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी पर्व विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। तीनों ट्रेनों का ठहराव शाहजहांपुर स्टेशन पर होगा। इससे पंजाब, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

अमृतसर-बरौनी-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार अमृतसर से और छह अक्टूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार बरौनी से चलेगी। शाहजहांपुर में अमृतसर से आने वाली ट्रेन सुबह सात बजकर 58 मिनट और बरौनी से आने वाली रात 11 बजकर 57 बजे आएगी।

अमृतसर-कोलकाता-अमृतसर स्पेशल सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और दस अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार चलेगी। शाहजहांपुर में इसका ठहराव सुबह आठ बजकर 43 मिनट और वापसी में साढ़े आठ बजे होगा।

योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक और वापसी में 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक चलेगी। शाहजहांपुर में सुबह पांच बजकर 50 मिनट और वापस लौटने पर दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर आएगी। ट्रेनों में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।

सीएमआई एसके ठाकुर ने कहा कि पर्व विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा हुई है, इससे यात्रियों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- दवा नहीं, सीधे डाका! 20 रुपये के दस्ताने 150 में, 80 का यूरिन बैग 600 का- शाहजहांपुर के अस्पतालों का सच