विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहजहांपुर हत्याकांड: इंस्टाग्राम विवाद में गौतम की हत्या करने वाले समीर के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

Published: Thu, 20 Aug 2026 01:27 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 20 Aug 2026 01:58 PM (GMT+05:30)

शाहजहांपुर में इंस्टाग्राम रील विवाद में हुई गौतम मौर्य की हत्या के आरोपी समीर के अवैध मकान पर बुलडोजर कार्रवाई ...और पढ़ें

HighLights

  1. कांट में 31 जुलाई को चाकू से गोदकर कर दी गई थी साइकिल मिस्त्री की हत्या

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाने के विवाद में कांट में गौतम मौर्य की चाकू से हमला कर हत्या करने वाले समीर व उसके चाचा के घर पर गुरुवार को बुलडोजर चला।

नगर पंचायत प्रशासन ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए गए अवैध निर्माण को गिरवाना शुरू कर दिया है। हत्यारोपित, उसके पिता व भाई समेत पांच आरोपित जेल में हैं।

प्रशासन की ओर से नोटिस जारी कर अभिलेख मांगे गए थे, न दे पाने पर यह कार्रवाई की गई। प्रहलादपुर कमलनैनपुर गांव निवासी साइकिल मिस्त्री गौतम मौर्य की कांट कस्बा निवासी समीर ने 31 जुलाई को हत्या कर दी थी।

उसका पिता लियाकत, भाई तदीम, दोस्त राजा भी हत्या में शामिल थे, जबकि अवनीश नाम के युवक को साजिश रचने में गिरफ्तार किया गया था।

नगर पंचायत प्रशासन ने समीर के घर में हुए नए निर्माण के संबंध में स्वीकृति पत्र, नक्शा आदि मांगे थे। इस संबंध में नोटिस भी चस्पा किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। गुरुवार को एसडीएम सदर प्रभात राय की मौजूदगी में अवैध निर्माण गिराने शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- BJP नेता पर केस दर्ज कराने वाली सचिव निलंबित, मुरादाबाद गोशाला में चारे के नाम पर मिला भारी घपला