बिजली विभाग की लापरवाही: ई-रिक्शा पर गिरा जर्जर पोल, लाइन शिफ्टिंग के बाद भी छोड़ दिया था खंभा
शाहजहांपुर में तेज आंधी-बारिश के दौरान एक जर्जर बिजली का खंभा ई-रिक्शा पर गिरने से चालक अनीस घायल हो गए। ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। तेज आंधी और बरसात के दौरान झंडा कलां में बिजली का जर्जर खंभा ई रिक्शा पर गिर गया, जिससे चालक अनीस घायल हो गए। लाइन शिफ्टिंग का काम होने के बाद भी इसे नहीं हटाया गया था।
तार न होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। बिजली विभाग की लापरवाही से हुए हादसे से लोगों में नाराजगी है। रिवैंप योजना के तहत मार्च में विभाग की ओर से कुछ स्थानों पर जर्जर खंभों के स्थान पर नए खंभे लगवाकर लाइन शिफ्ट कर दी गई।
मगर, जर्जर खंभों को नहीं हटाया गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने खंभा को हटवाकर सड़क के किनारे रखवा दिया है। अधिशासी अभियंता ऋषिपाल ने बताया कि जर्जर खंभों को हटवाने के निर्देश दिए गए हैं, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
