विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहजहांपुर डिपो ने त्योहारों पर की बंपर कमाई, रीजन में अव्वल; हरदोई और सीतापुर को पीछे छोड़ा

Published: Wed, 11 Nov 2026 10:30 PM (IST)

शाहजहांपुर डिपो ने धनतेरस और दीपावली के दौरान 2.11 करोड़ रुपये की कमाई कर क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया, हरदोई और सीतापुर डिपो को पीछे छोड़ दिया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. शाहजहांपुर डिपो ने त्योहारों पर 2.11 करोड़ रुपये की कमाई की।

  2. डिपो ने धनतेरस-दीपावली के दौरान रीजन में पहला स्थान हासिल किया।

  3. शाहजहांपुर ने हरदोई और सीतापुर डिपो को आय में पीछे छोड़ा।

युगेश कृष्ण, शाहजहांपुर। धनतेरस और दीपावली के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के शाहजहांपुर डिपो ने संचालन और आय, दोनों मोर्चों पर क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया। छह से 10 नवंबर के बीच डिपो की बसों ने चार लाख 71 हजार 14 किलोमीटर की दूरी तय की और दो करोड़ 11 लाख 63 हजार रुपये की आय दर्ज की।

त्योहार पर घर जाने और लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसें चलाईं और कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की। चालकों, परिचालकों और कार्यशाला कर्मियों की सतर्कता से डिपो ने क्षेत्र के अन्य डिपो को पीछे छोड़ दिया।

इस अवधि में पूरे रीजन में बसों ने कुल 20 लाख 29 हजार 600 किलोमीटर का सफर तय किया और आठ करोड़ 87 लाख 39 हजार रुपये की आय हुई। शाहजहांपुर के बाद हरदोई डिपो दूसरे स्थान पर रहा। वहां बसों ने चार लाख 65 हजार 273 किलोमीटर चलकर दो करोड़ नौ लाख तीन हजार रुपये की आय की।

सीतापुर डिपो तीन लाख 93 हजार 396 किलोमीटर के संचालन और एक करोड़ 73 लाख छह हजार रुपये की आय के साथ तीसरे स्थान पर रहा। गोला डिपो ने 3 लाख 637 किलोमीटर चलकर एक करोड़ 24 लाख 83 हजार रुपये, कन्नौज डिपो ने दो लाख 47 हजार 258 किलोमीटर में एक करोड़ नौ लाख 53 हजार रुपये और लखीमपुर डिपो ने एक लाख 54 हजार 22 किलोमीटर के संचालन से 69 लाख तीन हजार रुपये कमाए।

प्रतिदिन के आंकड़े

शाहजहांपुर डिपो ने छह नवंबर को एक लाख दो हजार 652 किलोमीटर चलकर 45 लाख 92 हजार रुपये की आय की। सात नवंबर को एक लाख पांच हजार 314 किलोमीटर के संचालन से 50 लाख छह हजार रुपये और आठ नवंबर को सर्वाधिक एक लाख 16 हजार 85 किलोमीटर चलकर 57 लाख 14 हजार रुपये कमाए।

नौ नवंबर को 54 हजार 44 किलोमीटर के संचालन से 23 लाख 62 हजार रुपये, जबकि 10 नवंबर को 93 हजार 419 किलोमीटर चलकर 34 लाख 88 हजार रुपये की आय हुई।

एआरएम अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि विशेष प्रोत्साहन योजना 17 नवंबर तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्मचारियों के उत्साह और यात्रियों के बढ़ते दबाव के बीच आने वाले दिनों में भी डिपो का संचालन और राजस्व इसी तरह बढ़ेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।