शाहजहांपुर में खौफनाक हादसा: कार में फंसी बाइक को 1 किमी तक घसीटता रहा चालक, राहगीरों ने खन्नौत पुल के पास दबोचा
शाहजहांपुर में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा, जिससे बाइक सवार घायल ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। तेज रफ्तार कार ने मंगलवार को बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे चालक दूर जा गिरा जबकि बाइक कार के अगले हिस्से में फंस गई। जिसे चालक करीब एक किमी तक घसीटता ले गया। राहगीरों ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया।
सिंधौली के रखिया बुजुर्ग गांव निवासी सुमित तिवारी बाइक से किराना दुकान पर जा रहे थे। स्टेट बैंक के पास पुवायां की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सुमित घायल हो गए।
कार के नीचे फंसी बाइक pic.twitter.com/88BDxQumbf
— anshul saxena (@rudrasaxena) September 15, 2026
जबकि बाइक कार के अगले हिस्से में फंस गई लेकिन चालक ने कार शाहजहांपुर की ओर भगा दी। वहां से निकल रहे कुछ लोगों ने कार का पीछा किया।
थाने गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी बाइक पीछे लगा दी। घटना स्थल से करीब एक किमी दूर खन्नौत नदी के पुल के पास कार को पकड़ लिया गया। चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि कार चालक किसी बैंक में कर्मचारी है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: अभिनेता राजपाल यादव के भाइयों पर गंभीर आरोप, झोपड़ी में आग लगाने की बंडा थाने में शिकायत
