शाहजहापुर से दिल्ली, फर्रुखाबाद और लखनऊ जाने वाली बसों का संचालन सेटेलाइट बस अड्डे से होगा
रामलीला मेले के दौरान शाहजहांपुर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रोडवेज बसों के संचालन स्थल बदले गए हैं।

ये तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है।
HighLights
रामलीला मेले के कारण बस संचालन स्थलों में बदलाव।
दिल्ली, लखनऊ की बसें अब अलग-अलग अड्डों से।
यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और जाम से बचाव हेतु।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। रामलीला मेले के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रोडवेज बसों के संचालन स्थल में बदलाव किया गया है।
एसपी के निर्देश पर अलग-अलग मार्गों की बसों के लिए स्थान तय किए गए हैं। दिल्ली जाने वाली बसें रोडवेज बस अड्डे से चलेंगी, जबकि फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर और लखनऊ जाने वाली बसों का संचालन सेटेलाइट बस अड्डे से होगा।
गोला जाने वाली बसें हथौड़ा चौराहे से और पुवायां जाने वाली बसें मछली मंडी से चलेंगी। नई व्यवस्था से मेला क्षेत्र में बसों का दबाव कम करने और जाम से बचाव में मदद मिलेगी।
यात्रियों को अपने गंतव्य के अनुसार निर्धारित स्थान से बस पकड़नी होगी। एआरएम अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बसों के संचालन स्थल बदले गए हैं।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: भोड़वाल माजरी में यात्रियों को मिलेगी राहत, रोडवेज बसों का होगा अस्थायी ठहराव
