विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा: भोड़वाल माजरी में यात्रियों को मिलेगी राहत, रोडवेज बसों का होगा अस्थायी ठहराव

Published: Tue, 20 Oct 2026 03:16 PM (IST)

हरियाणा रोडवेज ने भोड़वाल माजरी में समागम के लिए चंडीगढ़-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली बसों के लिए अस्थायी ठहराव की घोषणा की है।

हरियाणा: भोड़वाल माजरी में यात्रियों को मिलेगी राहत, रोडवेज बसों का होगा अस्थायी ठहराव (फाइल फोटो)

हरियाणा: भोड़वाल माजरी में यात्रियों को मिलेगी राहत, रोडवेज बसों का होगा अस्थायी ठहराव (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भोड़वाल माजरी में बसों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव

  2. करनाल डिपो की 45 बसें 30 अक्टूबर तक रुकेंगी

  3. यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें भी संभव

जागरण संंवाददाता, करनाल। करनाल से दिल्ली और दिल्ली से करनाल आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा रोडवेज ने चंडीगढ़-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली बसों को समालखा और गन्नौर के बीच गांव भोड़वाल माजरी के पास अस्थायी बस ठहराव पर रोकने के निर्देश दिए हैं। इस मार्ग पर चलने वाली करनाल आगार की करीब 45 बसों का भी यहां ठहराव करवाया जाएगा।

जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। जारी निर्देशानुसार बसों को निर्धारित स्थान पर दो मिनट तक रोककर यात्रियों को उतारने और चढ़ाने की व्यवस्था करनी होगी।

हरियाणा राज्य परिवहन के निर्देशानुसार करनाल के महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया गया है कि चालक और परिचालक निर्धारित अस्थायी बस ठहराव पर बसों को रोकना सुनिश्चित करें।

इसका उद्देश्य समालखा और गन्नौर के बीच इस स्थान से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराना है। अब यात्रियों को बस में चढ़ने या उतरने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वहीं, अगर जरूरत हुई तो इन दिनों में यात्रियों की संख्या के आधार पर अतिरिक्त बसें भी लगाई जा सकती हैं।

30 अक्टूबर तक लागू रहेंगे निर्देश

विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार मुख्यालय के निर्देशों के तहत 30 अक्टूबर तक गांव भोड़वाल माजरी के अस्थायी बस ठहराव पर बसों को रोकने के आदेश दिए गए हैं।

यह व्यवस्था निर्धारित अवधि के दौरान लागू रहेगी। करनाल आगार की चंडीगढ़-दिल्ली मार्ग पर संचालित बसों के चालक-परिचालकों को आदेशों का पालन करना होगा।

यात्रियों की सुविधा के अनुसार करनी होगी व्यवस्था

महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने कार्य निरीक्षक करनाल को भी निर्देश दिए हैं कि इस मार्ग पर चलने वाली बसों में यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

समालखा और गन्नौर के बीच स्थित अस्थायी बस ठहराव पर यात्रियों को उतारने और चढ़ाने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

आदेशों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई

रोडवेज प्रबंधन ने चालक-परिचालकों को निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। यदि कोई चालक या परिचालक निर्धारित स्थान पर बस नहीं रोकता या आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे यात्रियों को निर्धारित स्थान पर बस सेवा का लाभ मिल सकेगा।