अल्हागंज, कटरा के रिजल्ट के साथ सभी निकाय हुए ओडीएफ
अल्हागंज व कटरा नगर पंचायत का परिणाम घोषित कर दिया गया। दोनों निकायों को क्यूसीआइ (क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया) की टीम के सर्वे के आधार पर ओडीएफ घोषित कर दिया गया।
- जिले की सभी निकायों को मिला था 14 हजार 676 शौचालय बनवाने का लक्ष्य
- क्यूसीआइ के सर्वे में सभी निकाय हुए पास, अब ओडीएफ प्लस को लेकर चलेगी मुहिम जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर :
अल्हागंज व कटरा नगर पंचायत का परिणाम घोषित कर दिया गया। दोनों निकायों को क्यूसीआइ (क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया) की टीम के सर्वे के आधार पर ओडीएफ घोषित कर दिया गया। अब जिले की सभी 9 निकायों को ओडीएफ का दर्जा हासिल हो चुका है। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत अब सभी निकायों में ओडीएफ प्लस को लेकर मुहिम शुरू की जाएगी।
मंगलवार का दिन जिले की सभी निकायों के लिहाज से अच्छा रहा है। क्यूसीआइ के सर्वे के बाद सभी की निगाहें अल्हागंज व कटरा नगर पंचायतों के परिणाम को लेकर थी। केंद्रीय टीम के परिणाम घोषित करते ही जिले की सभी निकाय वेबसाइट पर ओडीएफ घोषित हो गई है। क्यूसीआइ की टीम तीन दिन पहले दोनों निकायों का सर्वे करने आई थी। तब वहां के लोगों से खुले में शौच को लेकर जानकारियां जुटाई थीं। टीम ने कई मुहल्लों में जाकर वहां के पिछड़े क्षेत्र का भी सर्वे किया था।
--------
किसे कितना मिला था लक्ष्य
नगर निगम : 2811
पुवायां नगर पालिका : 1546
तिलहर नगर पालिका : 1662
जलालाबाद नगर पालिका : 832
कटरा नगर पंचायत : 2000
कांट नगर पंचायत : 1950
खुटार नगर पंचायत : 1203
अल्हागंज नगर पंचायत : 1074
खुदागंज नगर पंचायत : 1598 -------
पुवायां को मिला सबसे पहले प्रमाण पत्र
नगर पालिका पुवायां को सबसे पहले ओडीएफ घोषित किया गया था। मौजूदा समय में पुवायां ओडीएफ प्लस में है। इसे आगे भी बरकरार रखने के लिए प्रशासन जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक कराऐगा। --------
सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय भी बने
ओडीएफ के लिए मलिन बस्तियों पर भी प्रशासन का फोकस रहा। कोई खुले में शौच न जाए इसके लिए 310 सामुदायिक व 50 सार्वजनिक शौचालय भी बनवाए गए। मलिन बस्तियों में इनकी संख्या ज्यादा है। दरअसल यहां तमाम लोगों के पास व्यक्तिगत शौचालय बनवाने के लिए जगह भी नहीं थी।
वर्जन:
अल्हागंज व कटरा नगर पंचायतों का रिजल्ट घोषित हो गया है। अब सभी निकाय ओडीएफ हो चुके हैं। केंद्र सरकार की वेबसाइट पर सूचना भी अपलोड हो चुकी है।
सैफ सिद्दीकी, डीपीएम