विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहजहांपुर में 60 सीटर बस में ठूंसे गए 167 यात्री, बरेली मोड़ पर और सवारियां बैठाते समय सीज

Published: Thu, 19 Nov 2026 08:19 AM (GMT+05:30)

शाहजहांपुर में एक निजी बस चालक ने 60 सीटर बस में 167 यात्रियों को ठूंसकर उनकी जान जोखिम में डाल ...और पढ़ें

बस चालक ने कम किराया का दिया था लालच। जागरण

बस चालक ने कम किराया का दिया था लालच। जागरण

HighLights

  1. 60 सीटर बस में 167 यात्रियों को ठूंसा गया।

  2. चेकिंग टीम ने बरेली मोड़ पर बस को सीज किया।

  3. चालक का लाइसेंस रद्द, मालिक पर भी कार्रवाई होगी।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। कम किराया में दिल्ली पहुंचाने की बात कहकर प्राइवेट बस चालक ने मजदूरों व उनके परिवार की जान खतरे में डाल दी। 60 सीटर बस में उसने सीतापुर व मैगलगंज से बच्चों व महिलाओं समेत 167 यात्रियों को ठूंसकर बैठा दिया, जिससे अंदर सांस लेना तक मुश्किल हो गया, लेकिन इसके बाद भी बरेली मोड़ पहुंचने पर और सवारियां बैठाई जाने लगीं।

इस बीच चेकिंग टीम पहुंची तो अंदर का नजारा देख अधिकारी भी हैरान रह गए। सीटों के बीच बस की फर्श पर बैठे हुए लोग सही से हिलने की स्थिति में भी नहीं थे। बस को सीज कर यात्रियों को तीन रोडवेज बसों से उनके गंतव्य के लिए भेजा गया।चालक व बस मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।

सीतापुर से सोनीपत, पानीपत और दिल्ली के लिए यात्रियों को लेकर जा रही बस का चालक सुहेल बुधवार रात बरेली मोड़ पहुंचा तो उसने दिल्ली के लिए आवाज लगाना शुरू कर दी। कुछ लोग बस में सवार होने के लिए पहुंचे, लेकिन पहले से अधिक भीड़ होने के कारण गेट के आगे नहीं बढ़ सके।

इस बीच एआरटीओ हरिओम, सीओ यातायात रनवीर सिंह और एआरएम अरुण कुमार की संयुक्त टीम वहां पहुंच गई। अंदर की स्थिति देख अधिकारी भी हैरान रह गए। सभी को नीचे उतारा गया तो 167 लोग निकले। यात्रियों ने बताया कि वे लोग मजदूरी पेशा हैं।

चालक और परिचालक ने कम किराये का लालच दिया, इसलिए दिक्कत के बावजूद वे लोग बस में बैठ गए। बरेली माेड़ पर जब और सवारियां बैठाई जा रहीं थी तो विरोध भी किया, लेकिन चालक ने नहीं सुना। टीम ने मौके पर ही बस को सीज कर दिया।

बस फरीदाबाद निवासी नाजर अंजुम के नाम पर पंजीकृत है।एआरटीओ ने बताया कि चालक सुहेल का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। बस मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।रोडवेज बसों का किराया भी उससे वसूला जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।