सहारनपुर में 67 सड़कें और सात नालियों का होगा निर्माण, 7.20 करोड़ से होंगे विकास कार्य
सहारनपुर की नगर पंचायत कांट में 7.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिली है, जिसमें सड़क, नाली, पार्क और डिजिटल लाइब्रेरी जैसे कई प्रोजेक्ट शामिल हैं।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
कांट नगर पंचायत में 7.20 करोड़ के विकास कार्य मंजूर।
सड़क, नाली, पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी का होगा निर्माण।
आकांक्षी नगर योजना, वित्त आयोग से मिलेगा फंड।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। नगर पंचायत कांट में विकास कार्यों के लिए शनिवार को बोर्ड बैठक हुई। इसमें आकांक्षी नगर योजना, राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग के तहत कुल करीब 7.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनसे सड़क, नाली, पार्क, बरातघर, डिजिटल लाइब्रेरी और प्रकाश व्यवस्था सहित कई कार्य कराए जाएंगे।
बैठक में विधायक अरविंद सिंह, प्रशासक एसडीएम प्रियंका चौधरी, अधिशासी अधिकारी नूरजहां और वार्ड सदस्य मौजूद रहे। आकांक्षी नगर योजना के तहत करीब एक करोड़ 20 करोड़ रुपये से चार सीसी सड़कें, एक नाली, पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी और पांच स्थानों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। वार्ड संख्या एक में बरातघर का निर्माण भी कराया जाएगा।
राज्य वित्त आयोग से करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से 56 सड़कों और नालियों के निर्माण संबंधी कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा 29 लाख रुपये से आडिटोरियम स्थल का निर्माण प्रस्तावित है।
15वें वित्त आयोग से करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से सात सड़कें और छह नालियां बनाई जाएंगी। इस तरह तीनों योजनाओं के तहत सड़क और नाली निर्माण के साथ नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया है।
शासन को भी भेजे गए प्रस्ताव
मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत तीन करोड़ 68 करोड़ रुपये, नवीनशाला निर्माण के लिए एक करोड़ 51 लाख रुपये और वंदन योजना के तहत मदनापुर रोड स्थित शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 46 लाख रुपये से अधिक का प्रस्ताव भेजा गया है। तीन करोड़ रुपये से 21 सड़कों और 20 स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था तथा दो करोड़ रुपये से 20 नालों के निर्माण का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है।
