संभल में अवैध प्लॉटिंग पर गरजा बुलडोजर, दो कॉलोनियां को किया गया ध्वस्त
संभल में डीएम के निर्देश पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जिला पंचायत और प्रशासन ने कार्रवाई की। रजपुरा-बहजोई मार्ग पर ...और पढ़ें

अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर।
HighLights
संभल में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।
दो अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया।
बिना नक्शा पास कराए बनी थीं ये कॉलोनियां।
संवाद सहयोगी, बहजोई। डीएम अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जिला पंचायत और प्रशासन की कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी और जिला पंचायत के की टीम बुलडोजर लेकर सबसे पहले रजपुरा-बहजोई मार्ग पर और बेहटा जयसिंह गांव की सीमा में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के पास पहुंची। यहां बिना नक्शा पास कराए और कृषि भूमि का भू-उपयोग आवासीय कराए बिना विकसित की जा रही दो कालोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान कालोनियों में बनाई गई अवैध सड़कें और बिजली के खंभे भी हटा दिए गए। खास बात यह रही कि कार्रवाई के दौरान मौके पर कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा और न ही किसी ने विरोध किया। दोनों अधिकारियों ने इसके बाद आसपास विकसित की जा रही अन्य कई कालोनियों का भी निरीक्षण किया।
अपर मुख्य अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। रविवार को चिह्नित अन्य कालोनियों में कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से प्लाटिंग करने वालों में खलबली मची हुई है।
एसडीएम ने बताया कि अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। बिना मानचित्र स्वीकृति और नियमानुसार भू-उपयोग परिवर्तन के विकसित कालोनियों पर कार्रवाई की जाएगी। रविवार को भी अभियान चलाया जाएगा।
