पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड का रिहर्सल
गणतंत्र दिवस की तैयारियां पुलिस महकमे में भी शुरू हो गई है। पुलिस लाइंस में होने वाली परेड का रिहर्सल सीओ सिटी कुलदीप गुनावत की देखरेख में किया जा रहा है
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर: गणतंत्र दिवस की तैयारियां पुलिस महकमे में भी शुरू हो गई है। पुलिस लाइंस में होने वाली परेड का रिहर्सल सीओ सिटी कुलदीप गुनावत की देखरेख में किया जा रहा है। ताकि 26 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को शानदार ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।
गणतंत्र दिवस पर हर बार पुलिस लाइंस में परेड का आयोजन किया जाता है। शिक्षण संस्थाओं की ओर से यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के शामिल होने की संभावना है। जिन्हें परेड की आठ टोलियां सलामी देंगी। परेड में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों को सीओ सिटी की देखरेख में प्रशिक्षित किया जा रहा है। गुरुवार शाम को एसपी डॉ. एस चिनप्पा, एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने भी परेड का निरीक्षण किया।
नये दारोगा संभाल रहे कमान
सीओ सिटी कुलदीप गुनावत ने बताया कि परेड के लिए आठ टोलियां बनाई गई है। हर टोली का नेतृत्व जिले नये दारोगाओं को सौंपा गया है। इसके अलावा प्रत्येक थाने से पुलिसर्किमयों को चयनित कर टोली में शामिल किया गया है।