विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raksha Bandhan 2023: ISRO ने कर दिया कमाल, अब रक्षाबंधन पर 'चंद्रयान' वाली राखी की है डिमांड

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Tue, 29 Aug 2023 08:03 AM (IST)

Raksha Bandhan 2023 इस बार सबसे राखियों में सबसे ज्यादा मांग धागे वाली रुद्राक्ष राखी की है लेकिन चंद्रयान के ...और पढ़ें

ISRO ने कर दिया कमाल, अब रक्षाबंधन पर 'चंद्रयान' वाली राखी की है डिमांड
ISRO ने कर दिया कमाल, अब रक्षाबंधन पर 'चंद्रयान' वाली राखी की है डिमांड

शाहजहांपुर, जागरण संवाददाता। रक्षाबंधन का पर्व कल यानी बुधवार की शाम से शुरू होगा। उदया तिथि की वजह से लोग 31 अगस्त यानी गुरुवार को पर्व मनाएंगे, लेकिन बाजार में सजी राखी की दुकानों से रक्षाबंधन से धूम शुरू हो गई है। इस बार सबसे राखियों में सबसे ज्यादा मांग धागे वाली रुद्राक्ष राखी की है, लेकिन चंद्रयान के चंद्रमा पर पहुंचने के बाद चंद्रयान राखी की मांग शुरू हो गई है। जबकि बाजार में अभी चंद्रयान राखी नहीं आयी है।

दुकानदार राखी बनाने वाली कंपनियों से संपर्क कर रहे है। भारतीय त्योहारों में रक्षाबंधन सबसे खास है। शहर में सोने चांदी की राखी की खूब मांग है। यहां धागे वाली व पूजा की राखी बनती और बिकती है। बाजार में पारंपरिक राखियों की भरमार है। गोटा वाली पुरातन राखी भी इस बार बाजार में सजी हुई है।

दुकानदारों ने बताया किसकी है डिमांड

इस बार भी राखी का भाव खास नहीं बढ़ा। पुराने दाम में ही राखी मिल रही है। 10 रुपये से 150 रुपये तक की राखी की काफी मांग है। चंद्रयान राखी को लोग मांग रहे है। महिलाएं भी पूछ रही है। दिल्ली, कोलकाता संपर्क किया। अभी खेप नहीं आयी। चंदन, दुकानदार

अब बिक्री बढ़ी है। महिलाएं धागा राखी ज्यादा मांगती हैं, क्योंकि उनकी शुद्धता बरकरार रहती है। नवीन राखियां भी बाजार में उपलब्ध है। डोरा राखी, मिकी माउस आदि राखियों बच्चे पसंद कर रहे हैं। अक्षय दीक्षित

ग्राहकों ने कही ये बात

भाई के लिए राखी हर बार खरीद करके ले जाती हूं। सदैव धागा राखी ही खरीदता हूं। जो पूजा पाठ के काम और भाई की कलाई पर बांधने के काम आती है। इस बार राखी कुछ ज्यादा महंगी नहीं है। अदिति मिश्रा ग्राहक

रक्षाबंधन भाई बहन का बड़ा त्योहार माना गया है। भाई की मनपसंद की अच्छी राखी खोज रही हूं। चांदी की राखी का भी विकल्प रखा है। जो भाई को अच्छा लगेगा वही राखी लूंगी। प्रियंका सिंह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।