Move to Jagran APP

सांस्कृतिक प्रस्तुति से क्रांतिधरा पर इठला उठी भारत की झांकी

केंद्रीय विद्यालय दो की द्वितीय पाली में शनिवार की शाम बच्चों रंगारंग प्रस्तुतियों

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 12:08 AM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 12:08 AM (IST)
सांस्कृतिक प्रस्तुति से क्रांतिधरा पर इठला उठी भारत की झांकी
सांस्कृतिक प्रस्तुति से क्रांतिधरा पर इठला उठी भारत की झांकी

शाहजहांपुर : केंद्रीय विद्यालय दो की द्वितीय पाली में शनिवार की शाम बच्चों रंगारंग प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। विविधतापूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुति व लोकनृत्यों के माध्यम से बच्चों ने मनमोह लिया। विद्यालय के मुक्ताकाशी मंच पर सहपाठ्यगामी क्रिया कलापों के अंतर्गत आयोजित समारोह में पंजाबी गिद्दा, उत्तराखंड के गढ़वाली नृत्य, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के नृत्य प्रस्तुतियों पर दर्शक भावमग्न हो गए। उन्होंने बच्चों के उत्साह में खूब तालियां बजाई।

loksabha election banner

प्राचार्य योगेंद्र शाक्य और उपप्राचार्य रामप्यारे के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम का संचालन करते हुए छात्रा कृतिका गुप्ता ने सर्वप्रथम अशोक सदन को प्रस्तुति के लिए बुलाया। छात्र और छात्राओं के समूह ने रंगीलो म्हारो ढोलना पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद मंच पर गढ़वाली सस्कृति जी उठी।पाकू बारामासा की हृदयस्पर्शी धुन और गीत पर बच्चों ने मनमोहक लोकनृत्य प्रस्तुत किया। टैगोर सदन के छात्र-छात्राओं ने भी दर्शकों से खूब तालिया लूटी। रमन सदन के बच्चों के पांवों की थिरकन पर देखते ही बनती थी। जब पंजाब की महिलाओं के स्वरूप में सजी बालिकाएं मंच पर गिद्दा करने आ गई हों तो मानी वातावरण पंजाब मयी हो गया। शिवाजी सदन ने बंगाल की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए भावपूर्ण नृत्य का प्रदर्शन किया। समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक संगीत शिक्षिका रेनू शर्मा और नृत्य प्रशिक्षिका प्रभा मौर्य के द्वारा दिये निर्णय को प्राचार्य योगेंद्र शाक्य ने घोषित किया। टैगोर सदन को प्रथम, रमन को द्वितीय और शिवाजी को तृतीय स्थान मिला। प्राचार्य ने शानदार प्रदर्शन के लिए सभी को बधाई देते दी। विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी तरह के प्रयास होंगे। उन्होंने बच्चों के साथ बच्चों की मम्मियों से भी प्रतिभागिता की अपेक्षा की। अंत में समन्वयक विपिन कुमार मौर्य ने सभी का धन्यवाद व आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.