कब्र से निकलवाया शव
अल्हागंज क्षेत्र के गांव गौरा निवासी रामू की पांच वर्षीय बेटी जूली अपने घर में थी।
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Oct 2018 12:21 AM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 12:21 AM (IST)
शाहजहांपुर : अल्हागंज क्षेत्र के गांव गौरा निवासी रामू की पांच वर्षीय बेटी जूली अपने घर में दस अगस्त को बैठी थी। उसी समय किसी ने उनके घर में पत्थर फेंकदिए। पत्थर उसके सिर में लगा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन जूली को इलाज के लिए जलालाबाद सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत में फर्रुखाबाद भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान निजी अस्पताल में 12 अगस्त को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अल्हागंज थाने में आकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को प्रथना पत्र दिया। परिजनों का आरोप हैं। पुलिस ने थाने से भगा दिया। परिजनों ने शव को अपने खेत में दफना दिया। इसके बाद कोर्ट की शरण ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें