घर-घर हुई बाहरी लोगों के बारे में पूछताछ
पुलिस ने बुधवार को शहर के खलील शर्की ककरा कलां हद्दफ आदि मुहल्लों के घरों में जाकर दिल्ली या किसी अन्य स्थान से आने वालों के बारे में जानकारी ली।
By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 10:17 PM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2020 06:06 AM (IST)
जेएनएन, शाहजहांपुर : पुलिस ने बुधवार को शहर के खलील शर्की, ककरा कलां, हद्दफ आदि मुहल्लों के घरों में जाकर दिल्ली या किसी अन्य स्थान से आने वालों के बारे में जानकारी ली। हालांकि इस दौरान पुलिस को कोई बाहरी व्यक्ति नहीं मिला। जिन स्थानों पर मांस की बिक्री होती है उनका भी निरीक्षण किया। कुछ जगह धार्मिक स्थलों में भी जाकर जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक किरनपाल सिंह ने बताया कि मुहल्लों में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं मिला। यह रूटीन चेकिग थी, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें