नमामि गंगे ग्राम में किया पौधारोपण
नमामि गंगे में चयनित गंगा ग्राम पंचायत पैलानी उत्तर में गंगा समग्र व नेहरू युवा केन्द्र ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया।
जेएनएन, मिर्जापुर : नमामि गंगे में चयनित गंगा ग्राम पंचायत पैलानी उत्तर में गंगा समग्र व नेहरू युवा केन्द्र ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। गंगा समग्र ब्रज प्रांत के प्रांतीय कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय, जिला युवा समन्वयक श्री धिरंजन कुमार, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे विनय कुमार सक्सेना, खंड संयोजक गंगा समग्र मैथलीशरण व ग्राम प्रधान फारूक अली, समाजसेवी रिजवान अली ने सभी से पेड़ लगाने का आह्वान किया। उसके महत्व पर प्रकाश डाला। ग्रामीणों को आम, अमरूद, सहजन, कटहल, करौंदा, नींबू, अनार आदि के 10-10 पौधे दिए। पौधों की सुरक्षा के लिए वृक्ष पालक नियुक्त किये गए हैं जो पौधारोपण से लेकर एक वर्ष तक पेड़ के साथ अपना फोटो लगातार संगठन को भेजेंगे। एक वर्ष के बाद जिन वृक्ष पालकों के पेड़ सुरक्षित रहेंगे उनको प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। नेहरू युवा केन्द्र ने गांव को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी किया। इस मौके पर विजय वीर सिंह, अमर किशन गुप्ता, जीशान अली, टीटू सिंह, सुनील सिंह, संजीव, आमोद, सेवकराम, करुणा शंकर, पुष्पेंद्र, पवन कुमार, आकिल, सत्तार खान आदि मौजूद रहे।