झोलाछाप के इलाज से बिगड़ी हालत, मौत
नगर के मुहल्ला शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी अटल विहारी दीक्षित की 65 वर्षीय पत्नी
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 12:08 AM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 12:08 AM (IST)
शाहजहांपुर : नगर के मुहल्ला शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी अटल विहारी दीक्षित की 65 वर्षीय पत्नी प्रेमवती दीक्षित को गुरुवार को बुखार आया। परिजनों ने उनका झोलाछाप से इलाज करा रहे थे। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे प्रेमवती को खून की उल्टी हुई। आनन-फानन उनको सीएचसी लेकर आये। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उनको जिला अस्पताल रेफर दिया। परिजन उनको जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तब तक प्रेमवती ने दम तोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें