Move to Jagran APP

सरहद पर सेना की शान को जदुनाथ ने दे दी थी जान

तिथि 6 फरवरी 1948, समय सुबह 6 बजकर 48 मिनट, स्थान जम्मू कश्मीर का नौशेरा सेक्टर।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 12:21 AM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 12:21 AM (IST)
सरहद पर सेना की शान को जदुनाथ ने दे दी थी जान
सरहद पर सेना की शान को जदुनाथ ने दे दी थी जान

जेएनएन, शाहजहांपुर : तिथि 6 फरवरी 1948, समय सुबह 6 बजकर 48 मिनट, स्थान जम्मू कश्मीर का नौशेरा सेक्टर..।

loksabha election banner

भारतीय सेना के वीरों की गाथा में स्वर्णाक्षरों में दर्ज यह तिथि व स्थान शहीद नगरी को भी गौरवान्वित कर रहा है। इसी दिन कलान तहसील के गांव खजुरी में वीरबल ¨सह राठौर के आंगन में जन्में जदुनाथ ¨सह ने सरहद पर भारतमाता की आन व सेना की शान के लिए दुश्मनों को छलनी कर जान दे दी।

राजपूत रेजीमेंट के फतेहगढ़ से भर्ती इस जाबांज की बहादुरी को देख सेना ने सर्वाेच्च परमवीर सम्मान से अलंकृत किया।

काकोरी कांड से अंग्रेज हुकूमत को हिलाने वाले पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां तथा ठाकुर रोशन ¨सह की जमी के लाल नायक जदुनाथ ¨सह 9 सैनिकों की टुकड़ी का नेतृत्व कर रहे थे।

चार सैनिकों के घायल के साथ खुद घायल हो जाने के बावजूद अंतिम सांस तक जदुनाथ ¨सह हौसला आफजाई के साथ स्टेनगन से दुश्मनों को छलनी करते रहे।

इससे पाक सेना के हौसले पस्त हो गए। भारतीय सेना ने नायक जदुनाथ ¨सह के अदम्य साहस, शौर्य व पराक्रम को देख उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया। सांसद ग्राम योजना से मिला सम्मान

नायक जदुनाथ ¨सह 21 नवंबर 1916 में जन्मे नायक जदुनाथ ¨सह 21 नवंबर 1941 के दिन सेना में भर्ती हुए थे। सांसद कृष्णाराज ने उनके पैतृक गांव खजुरी को सांसद ग्राम योजना में शामिल कर वहां विकास कार्य कराया गया। हालांकि अभी भी गांव तमाम सुविधाओं से वंचित है। वीर नगर में महावीर

सैनिक नाम : पदक - युद्ध

आनरेरी कैप्टन आनंद ¨सह : एसबीओबीआइ - द्वितीय विश्व युद्ध

आनरेरी कैप्टन खजान ¨सह : एसबीओबीआइ - द्वितीय विश्व युद्ध

शहीद नरवीर ¨सह : अशोक चक्र - 1947

शहीद नायक जदुनाथ ¨सह : परमवीर चक्र - 1948

मेजर सरदारी ¨सह : वीर चक्र - 1948

ला. नायक ²गपाल ¨सह : महावीर चक्र - 1971

ले. कर्नल केके चौधरी : सेना मेडल - 1974

कैप्टन आशुतोष शुक्ला : सेना मेडल - 1974

कर्नल अभय कुमार ¨सह : विशिष्ट सेना मेडल - 1996

हवलदार फूलवीर ¨सह : सेना मेडल - 2001

हवलदार बलराम ¨सह : सेना मेडल = 2004

स्व. लांस नायक देवेंद्र ¨सह : सेना मेडल - 2006

हव. राम वरन ¨सह यादव : सेना मेडल - 2010


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.