पंचशील सोसायटी ने करुण मैत्री संकल्प के साथ मनाया दशहरा
पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से दशहरा को अशोक धम्म विजयदशमी पर्व के रूप में मनाया गया। निगोही रोड स्थित अशोक पार्क में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने करुणा-मैत्री का संकल्प लिया।
जेएनएन, शाहजहांपुर : पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से दशहरा को अशोक धम्म विजयदशमी पर्व के रूप में मनाया गया। निगोही रोड स्थित अशोक पार्क में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने करुणा-मैत्री का संकल्प लिया। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के सोमपाल सिंह ने कहा कि हिसा का मार्ग देश और समाज को बर्बादी की ओर जाता है। हमें हिसा त्याग कर अहिसा के मार्ग पर चलना चाहिए। पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राम सिंह ने कहा सत्य, अहिसा, करुणा मैत्री सूत्र को अपनाकर हम अपना और समाज का भला कर सकते हैं। इस दौरान ज्वाला प्रसाद, बुधपाल सिंह, चंद्रकांत भारती, बृजेश राठौर, ठुन्नीलाल, रामौतार, दिव्यांशु उपासक, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अंबेडकर मेमोरियल संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत राम व संचालन शिक्षक चंद्रकांत भारती ने किया।