Move to Jagran APP

गड़बड़ी फैलाने वालों की जगह सिर्फ जेल: एसपी चिनप्पा

लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो गई हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 11:37 PM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 11:37 PM (IST)
गड़बड़ी फैलाने वालों की जगह सिर्फ जेल: एसपी चिनप्पा

जेएनएन, शाहजहांपुर : लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। कुछ दिन में होली भी है। लाट साहब का जुलूस निकलने की परंपरा के कारण यहां प्रशासन व पुलिस को अतिरिक्त सर्तकता बरतनी पड़ती है। यह कवायद आम जनता के सहयोग के बिना संभव नहीं होती। बुधवार को जागरण प्रश्न पहर के मेहमान एसपी डा. एस चिनप्पा ने पाठकों के सवालों के जवाब दिये। उन्होंने लोगों को मुतमईन किया कि वे बिना डर या भय के मतदान करें। मिल-जुलकर त्योहार का आनंद उठाये। अफवाहों पर ध्यान न दें। जिम्मेदार नागरिक होने के नाते असमाजिक तत्वों से निपटने में अधिकारियों की मदद करें। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर कोई गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करेगा तो उसे जेल भेजा जाएगा।

loksabha election banner

प्रश्न: चुनाव में शांति बनाए रखने लिए जनता प्रशासन व पुलिस का किस प्रकार सहयोग कर सकती है। सूरज अवस्थी, शोभित दीक्षित कांट, धनवीर सिंह, मदनापुर

उत्तर : आप वालिंटियर बन सकते हैं। अगर कुछ गलत होता दिखाई देता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। गड़बड़ी फैलाने वालों को जेल भेजा जाएगा।

प्रश्न : डिजिटल वालिंटियर का क्या कार्य है। एसके अवस्थी, कांट

उत्तर : डिजिटल वालंटियर सोशल मीडिया पर नजर रखते हैं। कुछ गलत होने पर थाना पुलिस को जानकारी देते हैं।

प्रश्न: चुनाव के दौरान मुहल्लों में तेज आवाज करने वाले ध्वनि यंत्रों का प्रयोग किया जाता है। केपी सिंह यादव, तिलहर

उत्तर: ध्वनि यंत्रों की आवाज की सीमा निर्धारित की गई है। इसका उल्लघंन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रश्न : हुलासनगरा क्रासिंग पर हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। त्योहार में इससे निजात दिलाने के लिये क्या प्रयास किये हैं। पुनीत गुप्ता मीरानपुर कटरा

उत्तर : क्रासिग पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, त्योहार को देखते हुए संख्या बढ़ा दी जाएगी। लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए। प्रश्न: मुशर्रफ खां की पुलिया पर अतिक्रमण के कारण आए दिन हादसे होते हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

मनोज सिंह, मीरानपुर कटरा

उत्तर: स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वह नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ मिलकर अतिक्रमण हटवाएं। प्रश्न: आनंदपुरम कॉलोनी और वर्कजई मुहल्ला में लगातार चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। इन पर रोक लगे।

राघवेंद्र त्रिवेदी, आनंदपुरम

उत्तर: रात्रिगश्त को बढ़ाया जाएगा। लोगों भी जागरूक रहें। मकान में ताला डालकर कहीं न जाएं। जरूरी है तो स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दें। प्रश्न: पिपरिया दास में रात होते ही खनन शुरू हो जाता है। इसकी शिकायत थाना पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गोविद अवस्थी, सिधौली

उत्तर: इस मामले में स्थानीय पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की टीम से छापेमारी करवाई जाएगी। प्रश्न: मेरे पड़ोस में कच्ची शराब बनाने का काम होता है। गांव का माहौल खराब हो रहा है। रीना, बाबरपुर कांट

उत्तर: इस मामले में थाना पुलिस को निर्देश दिए गए है कि दबिश देकर आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। प्रश्न: पड़ोसियों ने मेरे परिवार के साथ मारपीट की जिसकी तहरीर थाने में दी, पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की है। मंजू, अल्हागंज

उत्तर: थाना पहुंचकर वहां थानेदार से मेरी बात कराएं जो उचित कार्रवाई है वह की जाएगी। प्रश्न: होली के दिन चित्रा टॉकीज के पास लोग जबरन रंग डालते हैं। क्षेत्र में खुलेआम कारोबार हो रहा है। -संजय कुमार गुप्ता, चित्रा टॉकीज, राजीव मिश्र, कलान

उत्तर: जबरन रंग डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छापामारी अभियान चलाकर कच्ची शराब बेचने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।

प्रश्न: थाने पर समस्या का समाधान किया जाए। जिससे फरियादियों को अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़े।

शरद बाजपेयी, खलील गर्वी

उत्तर: पहले लोगों को थाने में जाना चाहिए। अगर समाधान नहीं होता है तो अधिकारियों के पास आएं। प्रश्न: गांव के एक व्यक्ति हमारे खेत पर कब्जा कर लिया है। उपदेश, जिदपुरा

उत्तर: मामले में थाना पुलिस से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। प्रश्न: क्षेत्र में हुई चोरियों की घटनाओं का खुलासा नहीं हो रहा है। प्रभु सिंह कुशवाहा

उत्तर: पुलिस टीमें लगी हुई है जल्द ही इनका खुलासा हो जाएगा।

प्रश्न: रात में 11 बजे से दो बजे तक दुकानदार शटर के नीचे से शराब बेचते हैं, ऐसे दुकानदारों के खिलाफ की जाए।

टीएन श्रीवास्तव, चमकनी

उत्तर: इस मामले में डीएम महोदय से बात करके संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.