अपने ही आदेश भूल गये निगम के अफसर
नगर निगम प्रशासन यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए एक दिन सख्ती दिखाकर फिर शांत हो गए।
शाहजहांपुर : नगर निगम प्रशासन यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए एक दिन सख्ती दिखाकर फिर अतिक्रमणकारियों व नो इंट्री में जाने वाले वाहन चालकों पर मेहरबान हो गया। जिस वजह से फिर फुटपाथ पर वाहन खड़े होना शुरू हो गए। जबकि वाहन पार्किंग स्थल पर सन्नाटा पसरा रहता है।
नगर निगम प्रशासन ने बीते दिनों शहर बहादुरगंज, घंटाघर आदि क्षेत्रों में जंजीर बांधकर वाहन जाने पर रोक लगा दी थी। चार पहिया वाहनों के लिए शहीद द्वार मैदान व दो पहिया वाहनों के लिए कचहरी ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग स्थल बनाया गया था। लेकिन सुबह दिया गया अफसरों का आदेश शाम होते-होते अतिक्रमणकारियों ने हवा में उड़ा दिया। बाजार में बाइकें के भी जाने पर रोक लगाने की वजह से व्यापारियों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध जताया था। जिसके बाद एक व्यापारी को एक बाइक ले जाने की छूट दी गई थी। लेकिन एक दिन बाद ही व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर आ गई है। अब बाजार में फिर से सड़क पर वाहन खड़े होने लगे है। जबकि निगम के अधिकारी व पुलिस प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। बाजार में नहीं नजर आ रहा अतिक्रमण
प्रशासन को बाजार में अतिक्रमण नजर नहीं आ रहा है। व्यापारियों ने फुटपाथ पर पूरी तरह कब्जा करने बाद सड़क पर वाहन खड़े करना शुरू कर दिए है। जिस वजह से बहादुरगंज व गो¨वदगंज से निकलना मुश्किल है।