निगम के चक्कर नहीं बस नंबर लगाएं, निस्तारण पाएं
प्रदेश के नगर विकास विभाग ने 100 डायल की तर्ज पर यह कवायद शुरू की है।
जेएनएन, शाहजहांपुर :सड़क टूटी हो या पानी न आ रहा हो। मुहल्ले के खंभे की लाइट खराब हो या कूड़ा न उठ रहा हो। नगर निगम या निकाय दफ्तर तक नहीं दौड़ना पड़ेगा। बस घर बैठे ही फोन घुमाएं। शिकायत नोट कराएं। निकाय की टीम निस्तारण को खुद दौड़ेगी। प्रदेश के नगर विकास विभाग ने 100 डायल की तर्ज पर यह कवायद शुरू की है। आगाज शाहजहांपुर नगर निगम से हुआ है। विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अब जल्द ही प्रदेश के अन्य निगम व निकायों में भी सेंट्रल कंट्रोल रूम स्थापित होंगे।
अब तक नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्या हल कराने को दौड़ लगाने पर भी कर्मचारी सीधे बात सुनते नहीं हैं और अधिकारी मिलते नहीं हैं। ऐसी शिकायतों को दूर करने के लिए नगर विकास विभाग ने हेल्पलाइन जारी करने की पहल की है। इसी कवायद के तहत स्थानीय स्तर पर नगर निगम ने अपना नंबर जारी कर दिया है। लखनऊ का नंबर पहले ही जारी किया जा चुका है। निदान न होने पर सेंट्रल टोल-फ्री नंबर पर शिकायत की जा सकेगी। वहां से संबंधित निगम को शिकायत, शिकायतकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर का विवरण नोट कराया जाएगा।
इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत
शाहजहांपुर नगर निगम का नंबर : 05842-225437
सेंट्रल टोल फ्री नंबर : 1800-1800-101 जानकारी देने को प्रचार शुरू
नई सुविधा को लोगों तक पहुंचाने के लिए इन नंबरों को प्रचारित किया जाएगा। इसके लिए निगम के अधिकारी शहर के प्रमुख तिराहे-चौराहे, सार्वजनिक स्थानों, बजार क्षेत्रों में होर्डिग लगवाएंगे। वाल पेंटिंग भी कराई जाएगी।
इन शिकायतों का होगा निस्तारण
व्यक्तिगत या सामुदायिक शौचालय निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पॉलीथिन के प्रयोग रोकने, साफ-सफाई, पेयजल, जर्जर सड़क, कूड़ा न उठने की समस्या नोट करा सकते हैं।
वर्जन.
निगम में टोल फ्री नंबर जारी कर दिया है। हर शिकायत की मॉनीट¨रग होगी। नंबर को लोगों के बीच पहुंचाने के लिए होर्डिग लगवाएंगे। वाल पेंटिंग कराएंगे। लोगों को सहूलियत मिलेगी।
सैफ सिद्दीकी, डीपीएम