नगर आयुक्त ने किया गायों का पूजन
नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने शनिवार को मघईटोला स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। नवरात्र की वजह से उन्होंने नौ गायों का पूजन किया। उन्हें माला बनाकर लोगों को गोपालन के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्हें केला व गुड खिलाई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
जेएनएन, शाहजहांपुर : नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने शनिवार को मघईटोला स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। नवरात्र की वजह से उन्होंने नौ गायों का पूजन किया। उन्हें माला बनाकर लोगों को गोपालन के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्हें केला व गुड खिलाई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जो गाय बीमार है उनका नियमित उपचार होना चाहिए। इसके लिए पशु चिकित्सकों से लगातार संपर्क में रहने के लिए कहा। इसके बाद शहर की भी सफाई व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह भी मौजूद रहे।