Move to Jagran APP

अभी अहमदपुर-निवाजपुर से दूर मूलभूत सुविधाएं

कहने को तो अहमदपुर-निवाजपुर अब नगर निगम में शामिल हो गया है। वार्ड नंबर आठ के रूप में इसे नई पहचान मिली। लेकिन निगम का मूलभूत सुविधाओं का पहिया दो साल बाद भी यहां नहीं घूम सका। टूटी नाली खराब हैंडपंप सड़क पर कूड़े के जगह-जगह ढेर लगे होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। जागरण आपके द्वार अभियान के तहत रविवार को जब दैनिक जागरण की टीम वार्ड में पहुंची तो लोगों ने जनहित से जुड़ी समस्याओं को बताया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 12:17 AM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 12:17 AM (IST)
अभी अहमदपुर-निवाजपुर से दूर मूलभूत सुविधाएं
अभी अहमदपुर-निवाजपुर से दूर मूलभूत सुविधाएं

जेएनएन, शाहजहांपुर : कहने को तो अहमदपुर-निवाजपुर अब नगर निगम में शामिल हो गया है। वार्ड नंबर आठ के रूप में इसे नई पहचान मिली। लेकिन निगम का मूलभूत सुविधाओं का पहिया दो साल बाद भी यहां नहीं घूम सका। टूटी नाली, खराब हैंडपंप, सड़क पर कूड़े के जगह-जगह ढेर लगे होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। जागरण आपके द्वार अभियान के तहत रविवार को जब दैनिक जागरण की टीम वार्ड में पहुंची तो लोगों ने जनहित से जुड़ी समस्याओं को बताया। डॉ. जफर खां की क्लीनिक पर चंदा खा, इश्तियाक अहमद, मुस्तकीम अंसारी, लईक खां, अफजाल खां, अशहर खां ने समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग रखी। निवाजपुर में कच्ची सड़कों को लेकर होने वाली परेशानी को भी लोगों ने बताया। फोटो : 4एसएचएन

loksabha election banner

दुकान के सामने नाली टूटी है। जिस वजह से पानी सड़क पर बहने लगता है। लोगों को निकलने में भी परेशानी होती है।

अरशद अहमद फोटो : 4एसएचएन

लोग कूड़ा गली में डाल देते है। बेसहारा पशु आने पर उसे पूरी सड़क पर फैला देते है। कूड़ेदान की व्यवस्था करानी चाहिए।

तामिल खां फोटो : 4एसएचएन

दुर्गा मंदिर के आस-पास दो हैंडपंप लगे है। लेकिन दोनों खराब होने की वजह से पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता है।

प्रेमराज

फोटो : 4एसएचएन

जिस तरह से पॉश कालोनियों में लोगों को सुविधाएं मिल रही है। उसी तरह अधिकारियों को अन्य मुहल्लों में ध्यान देना चाहिए।

फरमान फोटो : 4एसएचएन

नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए। यह तभी संभव है जब अधिकारी मुहल्लों में सुबह-शाम निरीक्षण भी करने पहुंचे।

शानू फोटो : 4एसएचएन

घर के सामने हैंडपंप लगा है। काफी देर तक चलाने के बाद ही पानी निकलता है। लेकिन उसे ठीक नहीं कराया जा रहा है।

फूलमती फोटो : 4एसएचएन

जब ग्राम पंचायत थी तब बजट सीमित होने की वजह से काम समय से नहीं हो पाते थे। लेकिन निगम के पास बजट की कमी नहीं है।

अरुण सिंह फोटो : 4एसएचएन

पहले से समस्याएं कम जरूर हुई है लेकिन अभी सुधार की जरूरत है। यदि अधिकारी समय-समय पर मुहल्लों में पहुंचे तो दिक्कतें जल्दी दूर हो जाए।

रामचंद्र फोटो : 4एसएचएन

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। लेकिन फागिग को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है।

आनंद फोटो : 4एसएचएन

जर्जर तारों को लेकर सुधार की जरूरत है। मुहल्ले में कई ऐसे खंभे है जिन पर तार नीचे झूलते रहते है। ऐसे में घटना भी होने का डर लगा रहता है।

रामकिशन

वर्जन

जनहित से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण वार्डों में जाकर कराया जा रहा है। पेयजल की समस्या को भी जल्द दूर करा दिया जाएगा। खराब हैंडपंपों की सूची तैयार कराई जाएगी।

अंगद गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.