कूड़े से निजात दिलाएगा मेटेरियल रिकवरी प्लांट
सड़कों के किनारे या घनी आबादी में अब कचरे के ढेर नहीं लगेंगे। स्वछ भारत मिशन के तहत कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पालिका प्रशासन मेटेरियल रिकवरी सेंटर प्लांट लगाने जा रहा है।
प्रभाकर मिश्र, पुवायां, शाहजहांपुर : सड़कों के किनारे या घनी आबादी में अब कचरे के ढेर नहीं लगेंगे। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पालिका प्रशासन मेटेरियल रिकवरी सेंटर प्लांट लगाने जा रहा है। डीएम के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिलने के बाद 33 लाख 67 हजार का बजट जारी हुआ है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में इस पर काम शुरू हो जाएगा। इससे पालिका प्रशासन की आय में भी वृद्धि होगी। प्लांट सतवां रोड स्थित कूड़ाघर के पास खाली पड़ी नगर पालिका की भूमि पर लगेगा।
इस तरह जाएगा बेचा
मेटिरियल रिकवरी सेंटर मे जो भी सूखा कूड़ा आएगा। उसको प्लास्टिक, लोहा तथा कागज आदि के रूप में छंटनी किया जाएगा। बाद में इनको खरीददारों को बिक्री किया जाएगा।
ये होंगे काम
- एक बड़ा टीनशेड स्थापित किया जाएगा।
- पक्की सड़क व सोलर लाइट स्थापित होगी।
- इस सेंटर से किसी तरह का प्रदूषण नहीं होगा।
- सामुदायिक शौचालय का भी होगा निर्माण
खास खास
- 11.60 एमटी निकलता है कूड़ा
- 6 सौ वर्गमीटर में स्थापित होगा प्लांट
- 4 टूल रूम बनवाए जाएंगे इस सेंटर में
- 8 से 10 कर्मचारी होंगे इसमें तैनात
फोटो 16 एसएचएन : 6
कूड़ा निस्तारण प्लांट लग जाने से पालिका की आय भी बढ़ेगी। इसके लिए बजट जारी हो गया है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। - धर्मवीर सिंह, ईओ नगर पालिका
फोटो 16 एसएचएन : 7
नगरवासियों को कूड़े से निजात दिलाने के लिए यह सेंटर बनवाया जा रहा है। मैदान में कूड़ा डंप करने की जरूरत नहीं होगी। - संजय गुप्ता, चेयरमैन, नगर पालिका