केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया।
जासं, शाहजहांपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का यह पहला जन्मदिन है। सभी को पार्टी मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। जिससे केंद्र में कांग्रेस की सरकार बने और आमजन को राहत महसूस हो सके। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अगर कोई मुकदमा होता है तो उसे विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रमोद पांडेय निश्शुल्क लड़ेंगे। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष तस्नीम अली, सावित्री शर्मा, हरभजन ¨सह दुआ, विनीत मिश्रा, रामसेवक, फुरकान अहमद, रवि कैथवार, अभिषेक राठौर, संदीप मिश्रा, आमिर खां, विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।