जरूरत होने पर घर से बाहर निकल रहे लोग
कोरोना से जंग में शहर की कॉलोनियों के लोग भरपूर साथ दे रहे हैं। सुभाष चौराहा के पास दुर्गा इन्क्लेव कॉलोनी के लोग जरूरत पड़ने ही घर से बाहर निकल रहे हैं। कॉलोनी में आने वाले लोगों को प्रवेश से पहले सैनिटाइज किया जा रहा है।
जेएनएन, शाहजहांपुर: कोरोना से जंग में शहर की कॉलोनियों के लोग भरपूर साथ दे रहे हैं। सुभाष चौराहा के पास दुर्गा इन्क्लेव कॉलोनी के लोग जरूरत पड़ने ही घर से बाहर निकल रहे हैं। कॉलोनी में आने वाले लोगों को प्रवेश से पहले सैनिटाइज किया जा रहा है। शहर के सुभाष चौराहा के पास बनी दुर्गा इन्क्लेव कॉलोनी गेट पर जागरण की टीम दोपहर करीब 12 बजे पहुंची। गेट पर तो सुरक्षा गार्ड तैनात थे। उन्होंने पूछा कि किससे मिलना है। परिचय देने पर उन्होंने टीम को सैनिटाइज कराया। अंदर प्रवेश होने पर देखा कि कॉलोनी में बने आवासों के ज्यादातर गेट बंद हैं। घूमते हुए कॉलोनी में एक परचून की दुकान पर पहुंचे। यहां पर एक दो ग्राहक ही दिखाई दिए। बाकी कॉलोनी में सन्नाटा पसरा था। लोगों से बात
फोटो: 24 एसएचएन: 21
- परिवार के सभी लोग घर के अंदर हैं। बच्चे घर के अंदर ही खेल रहे हैं। बहुत अधिक जरूरत होने पर घर से निकलने रहे हैं।
आराधना मिश्रा, ग्रहणी फोटो: 24 एसएचएन: 22
- एहतियात के तौर पर परिवार के लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलते हैं।
आंचल वर्मा, ग्रहणी
----------
फोटो: 24 एसएचएन: 23
हमारी फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है। घर में ही समय गुजार रहे हैं। दुकान पर नवरात्र के लिए सामान खरीदने आए हैं।
विनय गोयल, ओसीएफ कर्मचारी
------
फोटो: 24 एसएचएन: 24
- परिवार के सभी लोग घर से कम निकल रहे हैं। सैनिटाइज करने के बाद ही घर में प्रवेश करने दिया जाता है।
मुरारीलाल पांडेय, सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी