छोटे-छोटे उपायों से कम किया महामारी का प्रभाव
महोदय विदित है कि यह वर्ष पूरी तरह कोरोना महामारी के नाम हो गया। जीवन के हर क्षेत्र में उसकी गति और प्रगति पर इसका दुष्प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ा। महामारी की शुरुआत में शासन और प्रशासन ने जो कदम उठाए वे सराहनीय हैं।
सेवा में,
श्रीमान जिलाधिकारी महोदय,
शाहजहांपुर
महोदय विदित है कि यह वर्ष पूरी तरह कोरोना महामारी के नाम हो गया। जीवन के हर क्षेत्र में उसकी गति और प्रगति पर इसका दुष्प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ा। महामारी की शुरुआत में शासन और प्रशासन ने जो कदम उठाए, वे सराहनीय हैं। जन जागरण और जनसहयोग के लिए किए गए छोटे-छोटे परंतु प्रभावी उपायों का ही प्रभाव है कि हम महामारी के भय और उसके प्रभाव को कम कर पाए। हम बच्चों के लिए यह समय काफी कठिनाई भरा रहा। घर में बंद रहकर वर्चुअल क्लास में पढ़ाई एक ऐसा अनुभव है ,हमने जिसकी कल्पना भी नहीं की थी। मैदान की जगह हम छत पर खेले। इसमें ज्यादा मजा नहीं आया। पूरी गर्मी की छुट्टी महामारी की भेंट चढ़ गई। अब स्कूल खुल रहे हैं। सभी गतिविधियां शुरू हो रही हैं पर यह समय अधिक सावधान रहने का है। अभी खतरा टला नहीं है। हमें सभी आवश्यक उपाय करते हुए खुद को तथा सभी को बचाना होगा।
अग्निज उपमन्यु
कक्षा -8
संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
माधव नगर, शाहजहांपुर