ेदैनिक जागरण पढ़कर समय बिता रहे श्रमिक
क्वारंटाइन सेंटर पर थके हारे श्रमिकों को अखबार राहत दे रहे है। देश दुनिया की खबरें पढ़ने के साथ वह श्रमिकों के लिए किए जा रहे सरकारी प्रयासों को पढ़कर संतोष जता रहे हैं।
जेएनएन, रोजा, शाहजहांपुर : क्वारंटाइन सेंटर पर थके हारे श्रमिकों को अखबार राहत दे रहे है। देश दुनिया की खबरें पढ़ने के साथ वह श्रमिकों के लिए किए जा रहे सरकारी प्रयासों को पढ़कर संतोष जता रहे हैं। रविवार को ऐसा ही नजारा रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के क्वारंटाइन सेंटर पर दिखा। यहां हरियाणा राजस्थान गुडगांव से आए 100 प्रवासी मजदूर रात में रुके थे। सुबह उन्हें थर्मल स्क्रीनिग के बाद घर भेजा गया। दोपहर में श्रमिक दैनिक जागरण अखबार पढ़ने नजर आए। कइयों ने जागरण ई पेपर पर भी अखबार पढ़ रहे थे। आधे घंटे के बाद अखबार के पेज पूरे कमरे में बंट गए। सभी ने अलग अलग पेज लेकर खबरे पढ़ी।
सेहरामऊ दक्षिणीक्षेत्र के बेहटी गांव निवासी सोहनलाल गुप्ता अपने बेटे आकाश और पत्नी सोमवती के साथ हरियाणा के गुड़गांव में फैक्ट्री में जूता बनाने का काम करते थे। कई साल पहले बिजली परियोजना में जमीन चले जाने के बाद पूरा परिवार मजदूरी की कगार पर आ गया। इसके बाद वह गांव छोड़कर गुड़गांव चले गए। लॉकडाउन में फैक्ट्री बंद होनेपर गांव लौटे। पुलिस कर्मियों की मदद से वह किसी तरह आगरा होते हुए जलालाबाद पहुंचे। जहां से रायन स्कूल लाए गए। वह भी जागरण पढ़ने नजर आए। तहसीलदार सदर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया स्वास्थ्य परीक्षण के बाद राशन किट देकर सभी को गांव भेजा जा रहा है। राजस्व निरीक्षक समोद मिश्रा, अनूप शर्मा, राजीव कुमार आदि व्यवस्था में लगे रहे।