जेल की चाहरदीवारी में करेंगी पति की लंबी उम्र की कामना
किसी पर दहेज उत्पीड़न का आरोप है तो कोई हत्या के आरोप में सजा काट रहीं महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी।
शाहजहांपुर : किसी पर दहेज उत्पीड़न का आरोप है तो कोई हत्या के आरोप में सजा काट रही है, लेकिन अपना सुहाग सही सलामत रहे। इसकी ¨चता इनको हरदम बनी हुई है। तीन दिन बाद करवाचौथ है। ऐसे में इन महिला बंदियों ने भी व्रत रखने की तैयारी शुरू कर दी हैं। पति को लंबी उम्र मिले, वह निरोग रहें इसके लि ए जेल की चाहरदीवारी से कामना करेंगी। जेल प्रशासन ने ऐसी महिला बंदियों की सूची तैयार कर ली है। ताकि मैनुअल के अनुसार पूजा के लिये छूट या सुविधा दी जा सकें। 15 बंदी रखेंगी व्रत
जिला जेल में वर्तमान समय में 1583 कैदी व बंदी हैं। जिनमें से 51 महिला बंदी हैं। इनमें 11 महिला बंदी विधवा हैं, जबकि आठ ऐसी हैं, जिनके पति भी जेल में सजा काट रहे हैं। इनमें से 15 महिला बंदियों ने व्रत रखने की बात कही है। अलग बैरक में रखा गया है
महिला बंदियों को एक साथ एक बैरक में रखा गया है। शाम छह बजे खाना देने के बाद इनहें बैरक में भेज दिया जाता है। कुछ ऐसी हैं जो पिछले कई वर्षों से यहां बंद हैं। ये बंदी महिलाएं प्रत्येक वर्ष करवाचौथ पर व्रत रखती हैं। जेल प्रशासन की तरफ से कोई अतिरिक्त सुविधा देने का प्रावधान नहीं है। जो महिलाएं व्रत रखना चाहती हैं, वह रख सकती हैं। शाम को जो खाना बनेगा, वही खाना ही उनको दिया जाएगा। मिलाई के समय रिश्तेदार व्रत संबंधित जो सामान है दे सकते हैं।
जेपी दुबे, जेलर