Move to Jagran APP

नेताजी की जयंती बन गई यादगार: सुरेश खन्ना

नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सुभाष चौक मे लगी उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 11:45 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 11:45 PM (IST)
नेताजी की जयंती बन गई यादगार: सुरेश खन्ना
नेताजी की जयंती बन गई यादगार: सुरेश खन्ना

जेएनएन, शाहजहांपुर: नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सुभाष चौक मे लगी उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। घंटाघर को फिर से सुभाष टॉवर नाम देकर सम्मान जताया। उन्होंने केरूगंज तिराहा का अग्रसेन तिराहा के रूप में शिलान्यास कर समाजवाद के प्रणेता को नमन किया।

loksabha election banner

कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सबसे पहले गर्रा नदी किनारे बने गांधी पार्क की चाहरदीवारी का लोकार्पण किया। यहां से वह केरूगंज पहुंचे और महाराज अग्रेसन तिराहा का शिलान्यास किया। इसका सुंदरीकरण करके तिराहा के बीच में महाराज अग्रसेन की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने बेरी चौकी के पास तिराहा पर गौतम बुद्ध पार्क में हुए सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसके बाद वह घंटाघर पहुंचे और इसका सुभाष टॉवर के रूप में अनावरण किया। अंत में वह हथौड़ा चौराहा पहुंचे। यहां उन्होंने चौराहा पर नवनिíमत गोल चक्कर में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी 1947 में घंटाघर को सुभाष टॉवर नाम दिया गया था। अब दोबारा से घंटाघर को सुभाष टॉवर के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को यादगार बनाने के लिए सुंदरीकरण करके हथौड़ा चौराहा का नाम बदलकर यहां उनकी मूर्ति लगवाई गई। उन्होंने कहा कि चार जनवरी से स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरूआत हो चुकी है। जिले को स्वच्छ बनाने में सभी नागरिकों को बढ़चढ़कर हिस्सा लेना है। जिसे हम प्रथम स्थान पर आ सके।

शहीद नगरी का हो रहा तेजी से विकास

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि जिले को शहीदों की जन्मभूमि और कर्मभूमि के नाम से जाना जाता है। शहीदों के संग्रहालय भवन का निर्माण चल रहा है। जिसका लोकार्पण करके जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। शहीदों की नगरी में कैबिनेट मंत्री का विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। जिले को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए प्रशासन प्रयासरत है। इस अवसर पर एसपी डॉ. एए चिनप्पा, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एडीएम सदर वेदपाल सिंह चौहान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

----------

बच्चों ने सलामी, लोगों में दिखा उत्साह

सुदामा प्रसाद विद्या पीठ के छात्रों से फौज की ड्रेस पहनकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा को सलामी दी। इसके साथ ही वहां मौजूद लोगों में काफी उत्साह दिखा। प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की होड़ लगी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.