विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उठक-बैठक लगाकर चर्चा में आए थे IAS की नौकरी से इस्‍तीफा देने वाले र‍िंकू स‍िंह, 24 घंटे में शासन ने की थी कार्रवाई 

Published: Tue, 31 Mar 2026 10:06 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2026 08:51 PM (IST)

आईएएस रिंकू सिंह राही शाहजहांपुर में एसडीएम पुवायां के पद पर केवल चार दिन रहे। खुले में लघुशंका करने वाले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पद की गरिमा के अनुरूप नहीं माना गया था आचरण, शासन ने की थी कार्रवाई

  2. चार दिन ही जिले में रुक सके थे रिंकू सिंह, कहा था व्यवस्थाओं में करना चाहते थे सुधार

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। आईएएस रिंकू सिंह राही महज चार दिन ही जिले में रुक सके थे, लेकिन संक्षिप्त कार्यकाल में ही वह चर्चा में आ गए। पुवायां तहसील के एसडीएम बनाए जाने के बाद उन्होंने तहसील में दीवार के पास लघुशंका कर रहे युवक को जिस तरह दंडित किया, उसके बाद अधिवक्ताओं के सामने खुद भी उसी तरह उठक-बैठक लगाकर माफी भी मांग ली, लेकिन उनके इस कृत्य को पद को गरिमा के अनुरूप न मानते हुए शासन ने 24 घंटे के अंदर रिंकू सिंह को उनके पद से हटाते हुए राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया था।

हालांकि, रिंकू सिंह ने उस समय भी इस कार्रवाई के पीछे और वजह होने की बात कहीं थीं। उन्होंने कहा था कि वह सिस्टम को सुधारना चाहते थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें हटा दिया गया। जुलाई 2025 में शाहजहांपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर आए आइएएस रिंकू सिंह को 28 जुलाई को पुवायां में एसडीएम बनाया गया था।

अगले ही दिन तहसील परिसर में खुले में लघुशंका कर रहे युवक को उन्होंने उठक बैठक लगवा दी थी। जिस पर अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताई तो उन्होंने दोनों कान पकड़कर उठक-बैठक लगा दी थी। उनका कहना था कि गलती करने वाला जो भी सजा सभी के लिए समान होगी। इसके बाद जब पद से हटाया गया तो उनका कहना था कि वह जो संदेश देना चाहते थे उसे गलत तरीके से लिया गया।

एसडीएम का कार्यभार संभालते ही उनके सामने कुछ खामियां सामने आ गईं थीं, जिन पर वह कार्रवाई करते। व्यवस्था में भी कई बदलाव व सुधार करने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही उन्हें हटा दिया गया। वह बहुत खुलकर तो नहीं लेकिन उस समय भी इस निर्णय को लेकर काफी ज्यादा असहज थे।

यह भी पढ़ें- IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, यूपी की प्रशासनिक व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल