Move to Jagran APP

होमगार्ड के बेटे ने की सौतेली मां की गोली मारकर हत्या

होमगार्ड के बेटे ने की सौतेली मां की गोली मारकर हत्या गिरफ्तार

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Jul 2022 11:53 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2022 11:53 PM (IST)
होमगार्ड के बेटे ने की सौतेली मां की गोली मारकर हत्या
होमगार्ड के बेटे ने की सौतेली मां की गोली मारकर हत्या

होमगार्ड के बेटे ने की सौतेली मां की गोली मारकर हत्या

loksabha election banner

जेएनएन, शाहजहांपुर : होमगार्ड पिता की दूसरी शादी से पहले से नाराज चल रहे बेटे ने सोमवार की रात मामूली विवाद में सौतेली मां की गोली मारकर हत्या कर दी और बंदूक लेकर थाने पहुंच गया। घटना पुवायां थाना क्षेत्र की है। देवस्थान मुहल्ला निवासी होमगार्ड सुरेंद्र कुमार तिवारी की पहली पत्नी मीरा देवी की डेढ़ साल पहले मृत्यु हो गई थी। सुरेंद्र के पहली पत्नी से चार बच्चे है। जिसमे बेटी संतोषा देवी व शोभित तिवारी की शादी हो चुकी है। जबकि 12 वर्षीय बेटी अंजली व आठ वर्षीय बेटा अजय तिवारी है। डेढ़ माह पहले सुरेंद्र ने क्षेत्र के ही मुहल्ला तिराहा बाजार निवासी पूनम से शादी कर ली थी। शोभित इस शादी से नाराज था। पारिवारिक कलह शुरू हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को पूनम का भाई रामजी शुक्ला बहन के घर आया था। उसने अजय को किसी बात पर पीट दिया था। शाम को जब शोभित घर पहुंचा तो अजय ने शिकायत की। शोभित ने इस बात को लेकर पूनम से नाराजगी जतायी तो वह उससे झगड़ने लगी। विवाद बढ़ने पर शोभित ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से पूनम के पेट में गोली मार दी। स्वजन गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पूनम के मायके वाले भी पहुंच गए। रामजी ने पारिवारिक विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी। प्लाट का कराना था बैनामा रामजी ने बताया कि सुरेंद्र एक प्लाट का बैनामा पूनम के नाम कराना चाह रहे थे। जिसके लिए उन्होंने बैंक से सोमवार को ही रुपये निकाले थे। शोभित इस बात से नाराज हो गया था। सुरेंद्र जैसे ही ड्यूटी के लिए घर से निकलकर गए तो शोभित ने वारदात कर दी और खुद ही बंदूक लेकर थाने पहुंच गया। वहीं पुलिस शोभित को क्षेत्र से ही बंदूक समेत गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पूनम की भी दूसरी शादी थी पुलिस के मुताबिक पूनम की पहली शादी पुवायां क्षेत्र के ही नाहिल गांव निवासी राहुल से हुई थी। राहुल शराब पीने का आदी था जिस वजह से उससे अलग हो गई थी। हालांकि दोनों के कोई संतान नहीं थी। मारपीट के दौरान गोली चलने से महिला की मृत्यु हुई है। बंदूक के साथ आरोपित पकड़ गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। महिला का अपने सौतेले बच्चों से अक्सर विवाद हो जाता था। संपत्ति को लेकर विवाद की कोई ठोस वजह अभी तक सामने नहीं आई है। एस आनंद, एसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.